अगर आप वीवो फैंस और दिवाली के मौके पर एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने आखिर लंबे इंतजार के बाद फाइनली अपनी Vivo X300 सीरीज को मार्केट में उतार दिया है। वीवो ने अपनी इस लेटेस्ट सीरीज में दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं जिसमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल हैं। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स फ्लैगशिप लेवल्स के फोन्स हैं। वीवो ने दोनों ही स्मार्टफोन्स में पॉवरफुल MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया है। आइए आपको इनकी डिटेल इंफॉर्मेंशन देते हैं।
वीवो ने लॉन्च किए 200 मेगापिक्सल वाले दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)
Vivo X300 सीरीज की कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट Vivo X300 को कंपनी ने CNY 4,399 यानी लगभग 54,700 रुपये में पेश किया है। इस स्मार्टफोन में आपको Free Blue, Comfortable Purple, Pure Black और Lucky कलर के ऑप्शन्स मिलने वाले हैं। वहीं दूसरे मॉडल Vivo X300 Pro को वीवो ने CNY 5,299 यानी लगभग 65,900 रुपये में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको Wilderness Brown, Simple White, Free Blue और Pure Black कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Vivo X300 Features, Specifications
Vivo X300 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.31 इंच का डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे आपको गेमिंग या फिर ब्राउजिंग के समय शानदार स्मूथ परफॉर्मेंस मिलने वाली है। स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में कंपनी ने 200 मेगापिक्सल का प्रामरी कैमरा दिया है। अगर आप सोशल मीडिया के लिए कंटेंट क्रिएट करते हैं तो आपकी मौज होने वाली है। इसके साथ ही इसमें आपको 50MP का एक अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Vivo X300 Pro Features, Specifications
Vivo X300 Pro के फीचर्स की बात करें तो बता दें कि यह एक प्रीमियम स्मार्टफोन है इसलिए इसमें फीचर्स भी दमदार मिलते हैं। स्मार्टफोन में आपको 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। मल्टी टास्किंग और गेमिंग के लिए इसमें आपको MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ ही कंपनी ने 50 मेगापिक्स का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी दिया है। इस स्मार्टफोन में भी आपको 200 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। सेल्फी लवर्स के लिए इसे सैमसंग के 50 मेगापिक्सल सेंसर से लैस किया गया है। स्मार्टफोन में आपको 6,510mAh की बैटरी मिलती है। वीवो इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
