टेक एंड गैजेट्स

गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 साल बाद भारत में Tencent की होने जा रही वापसी

Tencent और GDAI मिलकर देशभर के गेम डेवलपर्स और छात्रों के लिए कई कार्यक्रम शुरू करेंगे। इनमें हर साल 10 हजार से अधिक छात्रों को जोड़ने वाला National Game Jam भी शामिल है।

Image

गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 साल बाद भारत में Tencent की होने जा रही वापसी/Photo- Tencent

चाइनीज टेक कंपनी Tencent का नाम तो आपने सुना ही होगी। साल 2020 में भारत सरकार ने चीन पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए PUBG मोबाइल गेम समेत करीब 70 चाइनीज ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था। पबजी गेम को Tencent ने ही डेवलप किया था। अब 6 साल बाद Tencent की भारत में फिर से वापसी होने जा रही है।

AVGC सेक्टर में बड़ा निवेश

भारत के गेमिंग और AVGC (Animation, Visual Effects, Gaming and Comics) सेक्टर में बड़ा निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी ने शुरुआती चरण में 100 मिलियन डॉलर से अधिक निवेश करने का फैसला किया है। इस निवेश का उद्देश्य भारत में गेमिंग, एनीमेशन और डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री को मजबूत बनाना है। बता दें कि AVGC की घोषणा वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने बजट 2026 में की थी और कहा था कि देश के हजारों कॉलेज और स्कूलों में AVGC लैब्स बनाए जाएंगे।

दो बड़े समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक Tencent ने इस पहल के तहत सर्विस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (SEPC) और गेम डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (GDAI) के साथ दो अलग-अलग MoU साइन किए हैं। तीन साल के इस समझौते के तहत कंपनी भारत में स्किल डेवलपमेंट, इंडस्ट्री ट्रेनिंग और मेंटरशिप प्रोग्राम पर काम करेगी। साथ ही भारतीय AVGC कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार और वैल्यू चेन तक पहुंचाने में भी मदद की जाएगी।

छात्रों और डेवलपर्स को मिलेगा फायदा

Tencent और GDAI मिलकर देशभर के गेम डेवलपर्स और छात्रों के लिए कई कार्यक्रम शुरू करेंगे। इनमें हर साल 10 हजार से अधिक छात्रों को जोड़ने वाला National Game Jam भी शामिल है। इसके अलावा कॉलेज शिक्षकों के लिए Train-the-Trainer प्रोग्राम भी चलाया जाएगा। कंपनी भारतीय गेम डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस यानी IGDC में भी सक्रिय भागीदारी करेगी, जिससे युवाओं को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीखने का मौका मिलेगा।

इंटर्नशिप और ग्लोबल एक्सपोजर पर फोकस

Tencent ने कहा है कि वह भारत के स्थानीय संस्थानों के साथ मिलकर इंटर्नशिप, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और नॉलेज एक्सचेंज जैसे अवसर भी तैयार करेगी। इससे भारतीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और अनुभव से जुड़ने का मौका मिल सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article