100 देशों में पहुंचा एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट स्टारलिंक, जानें भारत में कब होगा लॉन्च

Satellite Internet Starlink: मस्क के अनुसार, स्टारलिंक के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा का ऑर्डर देने के लिए किसी लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट की आवश्यकता नहीं है। मस्क ने कहा, ''इससे 2 मिनट में ऑनलाइन ऑर्डर करना आसान है।" इससे पहले टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क कहा था कि उनका अपना 'एक्स फोन' भी एक संभावित साझेदार के रूप में सैमसंग के साथ आने की संभावना है।

Satellite Internet Starlink: स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक अब 100 देशों में मौजूद है। मस्क ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “स्टारलिंक अब 100 देशों में उपलब्ध है।'' अफ्रीका का सिएरा लियोन इस सूची में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है। यह स्टारलिंक से जुड़ने वाला 10वां अफ्रीकी देश है।

Elon Musk Starlink

एलन मस्क स्टार लिंक

स्टारलिंक ने भी किया पोस्ट

स्टारलिंक ने एक्स पर शेयर किया, “यह दुनिया भर में 100वां मार्केट है जहां स्टारलिंक का हाई-स्पीड लो-लेटेंसी इंटरनेट उपलब्ध है।'' सिएरा लियोन के राष्ट्रीय संचार प्राधिकरण ने 2023 में शुरू होने वाले लगभग एक वर्ष के तकनीकी मूल्यांकन के बाद स्टारलिंक के लाइसेंस को मंजूरी दे दी। भारत में भी स्टारलिंक इंटरनेट को लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed