Samsung Galaxy A16 5G India Launch: सैमसंग ने अपने किफायती फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को छह OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। यह किसी किफायती फोन में मिलने वाले सबसे ज्यादा अपडेट हैं। बता दें कि आईफोन के साथ भी यूजर्स को 5 साल के OS अपडेट मिलते हैं। वहीं सैमसंग अपने प्रीमियम फोन को 7 साल के अपडेट ऑफर करता है।
सैमसंग गैलेक्सी A16 5G की कीमत
फोन को भारत में ब्लू ब्लैक, गोल्ड और लाइट ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर ली है। इस फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। गैलेक्सी A16 5G को ग्लोबल मार्केट में EUR 249 (लगभग 23,000 रुपये) में पेश किया गया है। भारत में भी यह फोन 20-25 हजार रुपये के बीच लॉन्च हो सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी A16 5G के फीचर्स
फोन के सबसे खास फीचर्स में इसके अपडेट हैं। सैमसंग गैलेक्सी A16 5G को भारत में छह OS अपग्रेड और छह साल के सुरक्षा अपडेट मिलने की पुष्टि की गई है। जबकि फोन में IP54-रेटेड बिल्ड और डिस्प्ले के साथ आइलैंड फ़ीचर मिल सकता है। ग्लोबल मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी A16 5G को Exynos 1330 SoC चिपसेट से लैस किया गया है। लेकिन भारत में इसे मीडियाटेक चिपसेट और 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिल सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, एंड्रॉयड 14 आधारित One UI 6.1 मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
