स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी ने अपनी नई सीरीज Redmi Note 13 5G सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी ने इसकी घोषणा कर दी है। कंपनी ने केवल Redmi Note 13 5G सीरीज के 4 जनवरी के लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी इस सीरीज में Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ फोन को पेश कर सकती है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Redmi Note 13 5G series: कीमत
इस सीरीज को पहले ही चीन में लॉन्च जा चुका है। Redmi Note 13 को 1,199 चीनी युआन (लगभग 13,900 रुपये), Redmi Note 13 Pro को 1,499 चीनी युआन (करीब 17,400 रुपये) और टॉप एंड वेरियंट को 1,999 चीनी युआन (लगभग 22,900 रुपये) में पेश किया गया है। भारत में भी सीरीज को इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है।
Redmi Note 13 5G series: स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 13 5जी सीरीज के भारतीय वेरियंट को भी चीनी वेरियंट जैसे फीचर्स से लैस किया जा सकता है। रेडमी नोट 13 लाइनअप एंड्रॉयड 13-आधारित MIUI 14 पर चलता है और इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच 1.5K फुल-HD+ एमोलेड डिस्प्ले है। प्रो मॉडल स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर, Redmi Note 13 Pro+ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 अल्ट्रा प्रोसेसर और रेडमी नोट 13 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर मिलता है।
Redmi Note 13 5G series: कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी नोट 13 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर जबकि प्रो मॉडल में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 200-मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL HP3 प्राइमरी सेंसर मिलता है। सीरीज में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेंसर मिलेगा।
