Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने नया Redmi TV X RGB Mini LED Smart TV 2027 Competition Edition पेश किया है। कंपनी ने इस टीवी को कई प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका Mini LED डिस्प्ले है, जो 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देने में सक्षम है।
शॉओमी ने नए स्मार्ट टीवी को कई अलग-अलग स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है। (फोटो क्रेडिट-Xiaomi)
कंपनी के मुताबिक, इस टीवी की बिक्री 12 अक्टूबर से शुरू होगी। टीवी की स्क्रीन में AG नैनो-टेक्स्चर दिया गया है, जो स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें आंखों की सुरक्षा के लिए आई प्रोटेक्शन फीचर भी मौजूद है। गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए टीवी का 180Hz रिफ्रेश रेट भी खास आकर्षण है।
चार स्क्रीन साइज में आया नया टीवी
Redmi ने इस नई Mini LED TV सीरीज को चार अलग-अलग स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है। इनमें 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच के मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमत इस तरह है:- 55 इंच मॉडल – CNY 2705, करीब 38,840 रुपये
- 65 इंच मॉडल – CNY 3411, करीब 49,000 रुपये
- 75 इंच मॉडल – CNY 4117, करीब 59,000 रुपये
- 85 इंच मॉडल – CNY 5293, करीब 76,000 रुपये
अच्छी बात यह है कि रेडमी ने फैंस को अलग-अलग बजट के हिसाब से कई सारे स्क्रीन साइज उपलब्ध कराए हैं। आपको बता दें कि इन टीवी मॉडल्स की बिक्री 12 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।
RGB Mini LED टेक्नोलॉजी है खास
Redmi के इस टीवी में RGB Mini LED बैकलाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लाल, हरे और नीले रंग की अलग-अलग LED का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी की वजह से टीवी की बिजली खपत करीब 30 प्रतिशत तक कम हो सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा 180Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे खासतौर पर गेमिंग और फास्ट मूविंग कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
मिलते हैं कई कनेक्टिविटी ऑप्शन
कनेक्टिविटी के लिए टीवी में कुल तीन HDMI पोर्ट दिए गए हैं। इनमें दो HDMI 2.1 और एक HDMI 2.0 पोर्ट शामिल है। इसके साथ eARC का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा टीवी में दो USB पोर्ट, LAN, AV और ATV/DTMB जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं। वायरलेस कनेक्शन के लिए Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट मिलता है।3GB RAM और 64GB स्टोरेज
परफॉर्मेंस के लिए Redmi TV X RGB Mini LED में Cortex-A55 आधारित पांच-कोर चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। ऑडियो के लिए टीवी में 15W के दो स्पीकर लगाए गए हैं। यानी कुल मिलाकर इसमें 30W का साउंड आउटपुट मिलता है।बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में भारतीय बाजार में भी अपनी नई Mini LED TV सीरीज पेश की है। भारत में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 75 इंच तक के स्क्रीन साइज वाले मॉडल लॉन्च किए हैं। इन टीवी में Amazon Fire TV प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसके अलावा डिस्प्ले में Dolby Vision, HDR+ और 120Hz गेमिंग मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इन फीचर्स की मदद से टीवी पर फिल्में, वेब सीरीज और गेमिंग कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है।
