Redmi ने भारत में लॉन्च किए दो दमदार फोन, कीमत 10 हजार से कम, बड़ी बैटरी भी

शाओमी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G शामिल हैं। ये दोनों एंट्री लेवल स्मार्टफोन हैं जिनमें बड़ी बैटरी दी गई है।

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 4G और Redmi A7 4G को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फोन हाल ही में पेश किए गए Redmi A7 Pro 5G के बाद पेश किए गए हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को बजट यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया है, जिनमें बेसिक से लेकर कुछ एडवांस फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

Redmi A7 Pro 4G

Redmi ने भारत में लॉन्च किए दो दमदार फोन, कीमत 10 हजार से कम, बड़ी बैटरी भी

कीमत और उपलब्धता

Redmi A7 Pro 4G की कीमत भारत में 11,499 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। यह फोन Black और Sky Sunset Orange कलर में उपलब्ध होगा। वहीं, Redmi A7 4G की कीमत 10,499 रुपये है, जिसमें 3GB RAM और 64GB स्टोरेज दिया गया है। यह Black और Sky Blue कलर ऑप्शन में आएगा। दोनों स्मार्टफोन 23 अप्रैल से Mi.com, Amazon, Flipkart और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

End of Feed