Realme ने बाजार में उतारा 6000mAh बैटरी वाला तगड़ा स्मार्टफोन, 10 हजार रुपये से कम है कीमत

स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी रियलमी ने बाजार में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme Note 70T है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन लो बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। रियलमी ने इस स्मार्टफोन को तगड़े फीचर्स के साथ बजट सेगमेंट में पेश किया है।

Realme new Smartphone Launched: चीन की दिग्गज कंपनी रियलमी ने पिछले कुछ समय में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स पेश किए हैं। कंपनी की लिस्ट में आपको हर एक कैटेगरी के लिए स्मार्टफोन देखने को मिल जाएंगे। ट्रेंड को समझते हुए रियलमी भी अब लंबी बैटरी कैपेसिटी वाले फोन्स पर फोकस कर रहा है। कंपनी ने 6000mAh की बैटरी क्षमता वाला नया फोन पेश कर दिया है।

Realme Launch

कंपनी ने बजट स्मार्टफोन में भी एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम Realme Note 70T है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने फिलहाल अभी यूरोपियन मार्केट में ही पेश किया है। लेकिन, भारतीय बाजार में जिस तरह के रियलमी की दीवानगी है उससे ऐसा अंदाजा लगाया जा सकत है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में पेश कर सकती है। Realme Note 70T को कंपनी ने लो बजट सेगमेंट में पेश किया है।

End of Feed