Realme GT 7 Series: रियलमी ने आज भारत में अपनी फ्लैगशिप GT 7 Series को लॉन्च कर दिया है। खास बात ये रही कि इस बार Realme ने Aston Martin Formula One टीम के साथ हाथ मिलाकर एक Dream Edition भी पेश किया है, जो लग्जरी और टेक्नोलॉजी का धमाकेदार मेल है। सीरीज के तहत Realme GT 7, GT 7 Dream Edition और Realme GT 7T स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं।
Realme GT 7 की कीमतें
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹39,999
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹42,999
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹46,999
- कलर ऑप्शन: IceSense Black, IceSense Blue
Realme GT 7T की कीमतें
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹34,999
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹37,999
- 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹41,999
- कलर ऑप्शन: IceSense Black, IceSense Blue, Racing Yellow
- सेल शुरू: 30 मई 2025, दोपहर 12 बजे से
- खरीदारी प्लेटफॉर्म: Amazon और Realme की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर
Realme GT 7 Dream Edition की कीमत
- 16GB RAM + 512GB स्टोरेज
- कीमत: ₹49,999
- कलर: Aston Martin Racing Green
- सेल शुरू: 13 जून 2025
Realme GT 7- दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स
Realme GT 7, इस सीरीज का लीडिंग मॉडल है, जो इंडिया का पहला स्मार्टफोन है MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट के साथ। इसमें है 7000mAh की टाइटन बैटरी और 120W Ultra Charge सपोर्ट है, जो सिर्फ 14 मिनट में 50% चार्ज और 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
Realme GT 7 Specifications: जानें खासियत
Realme GT 7 में 6.78 इंच का सुपर ब्राइट AMOLED डिस्प्ले है, जो 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i से लैस है। यह MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट से लैस है, जो हाई-एंड गेमिंग में 120fps तक की स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
कैमरे में 50MP का प्राइमरी Sony सेंसर, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस हैं, साथ में 32MP का फ्रंट कैमरा है। वीडियो रिकॉर्डिंग 4K 120fps (रियर) और 4K 60fps (फ्रंट) सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी में Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, NFC और IP69 रेटिंग शामिल हैं। AI फीचर्स जैसे Glare Removal, Landscape+ और Translator भी मौजूद हैं।
Realme GT 7T की खासियत
Realme GT 7T में भी Realme GT 7 जैसे ही डुअल सिम सपोर्ट, सॉफ्टवेयर (Android 15 आधारित Realme UI 6.0), 32MP का सेल्फी कैमरा, बैटरी और चार्जिंग स्पीड है। इसका डिस्प्ले थोड़ा बड़ा है- 6.80 इंच का AMOLED, जिसका रिजॉल्यूशन 1280x2800 पिक्सल है, साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है।
यह फोन MediaTek Dimensity 8400-Max चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज विकल्प मौजूद हैं। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 7,700mm का सिंगल-यूनिट वेपर चैंबर दिया गया है, जो फोन को गर्म होने से बचाता है।
Realme GT 7 Dream Edition की खासियत
Realme ने अपने GT 7 और GT 7T के साथ एक खास GT 7 Dream Edition भी लॉन्च किया है, जो Aston Martin Aramco Formula One Team के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। यह फोन Aston Martin के सिग्नेचर ग्रीन रंग में आता है और इसके पीछे सिल्वर विंग का लोगो होता है, जिस पर ‘Formula One Team’ भी लिखा हुआ है।
इस स्पेशल एडिशन के साथ एक कलेक्टर बॉक्स भी मिलता है, जिसमें F1 रेसकार का SIM कार्ड पिन और Aston Martin F1 कार जैसी डिज़ाइन वाली सिल्वर विंग फोन केस शामिल है। फोन में खास कस्टम वॉलपेपर, आइकॉन और थीम्स भी दिए गए हैं, जो इसे बाकी मॉडल से अलग बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह Realme GT 7 जैसा ही है, लेकिन इसमें ज्यादा पावर के लिए 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। इसे खासतौर पर F1 फैंस और कलेक्टर्स के लिए बनाया गया है।
