Poco F7 5G Launched in India: पोको ने भारत में अपने नए गेमिंग फोन Poco F7 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट और 6,000mm वर्ग वैपर कूलिंग चैंबर और IMX882 सेंसर वाले कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में 20MP सेल्फी कैमरा और 7550mAh की बैटरी मिलती है।
(image credit-Poco)
Poco F7 5G की कीमत
पोको F7 5G दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। फोन 1 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें खरीदारी के दौरान 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसे साइबर सिल्वर एडिशन, फ्रॉस्ट व्हाइट और फैंटम ब्लैक कलर में बेचा जाएगा।
Poco F7 5G: स्पेसिफिकेशन
Poco F7 5G में 6.83 इंच 1.5K (1,280x2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, पैनल 2,560Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 3,840Hz PWM डिमिंग रेट और 3,200 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट, 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है।
कैमरे की बात करें तो Poco F7 5G में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। फोन में 7,550mAh की दमदार बैटरी और 90W USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें 22.5W रिवर्स फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।
फोन के कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। फोन IP रेटिंग (IP66, IP68, IP69) के साथ भी आता है, जो इसे पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचाता है।
