Poco F6 5G Launches in India: पोको ने गुरुवार को भारत में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिप (Snapdragon 8s Gen 3 SoC) वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। पोको का नया गेमिंग फोन किफायती कीमत में कई दमदार फीचर्स के साथ आता है।
Poco F6 5G (Image Credit-Poco)
Poco F6 5G Price: कितनी है कीमत
पोको एफ6 5जी की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत पर 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिलता है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। फोन ब्लैक और टाइटेनियम कलर में आता है। इसे 29 मई से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ गेम चेंजिंग परफॉर्मेंस वाला Realme GT फोन, 12GB रैम-50MP कैमरा से है लैस
Poco F6 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन
पोको एफ6 5जी फोन 6.67 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 446 ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। डिस्प्ले HDR10+, डॉल्बी विजन और वाइडवाइन L1 को सपोर्ट करता है। फोन को ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉइड 14 आधारित हाइपरओएस इंटरफेस है।
Poco F6 5G Camera, Battery: कैसा है कैमरा और बैटरी बैकअप
पोको F6 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जो 50 मेगापिक्सल 1/1.9 इंच Sony IMX882 सेंसर से लैस है। प्राइमरी कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) का सपोर्ट है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का OV20B फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
