देश के सबसे तेजी से बढ़ते कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड्स में से एक 'पोको इंडिया' ने मंगलवार को फ्लिपकार्ट की 'बिग बिलियन डेज सेल 2025' के तहत अपने पॉपुलर स्मार्टफोन्स के लिए मच-अवेटेड फेस्विट प्राइसिंग का एलान कर दिया है। पोको 'फेस्टिव मैडनेस' कैंपेन के साथ ब्रांड बहुत कम कीमतों में फ्लैगशिप इनोवेशन पेश करने के लिए तैयार है, जिससे भारत में यह फेस्टिव सीजन खास कर तकनीक प्रेमियों के लिए खास बनने जा रहा है।
फ्लिपकार्ट की सेल में पोको के स्मार्टफोन्स पर कई सारे तगड़े ऑफर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)
यह सेल 22 सितंबर को फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस के साथ शुरू होगी, जिसके बाद 23 सितंबर को सभी ग्राहकों के लिए इसे पेश किया जाएगा। पोको की इस लिस्ट में Poco M7 5G, Poco M7 Plus 5G, Poco X7 Pro 5G, and Poco F7 5G जैसे फोन शामिल हैं।
Poco M7 5G पर अब तक की सबसे बड़ी डील
Poco M7 5G की बात करें तो यह सेगमेंट का फास्टेस्ट 5G फोन है, जिसमें 6जीबी टर्बो रैम के साथ 12 जीबी तक की रैम, पावरफुल स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट, 50एमपी सोनी कैमरा और एक बड़ी 6.88 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले इमर्सिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के साथ मिलती है। 10,499 रुपए के लॉन्च प्राइस वाला यह फोन 17 प्रतिशत की छूट के साथ 8,699 रुपए में उपलब्ध होगा।
Poco M7 Plus 5G BBD Sale Offer
Poco M7 Plus 5G की बात करें इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी 7000mAh बैटरी मिलती है जो कि 18W की रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ आती है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि 144Hz रिफ्रेश का सपोर्ट मिलता है। 12,999 रुपए की कीमत वाला यह स्मार्टफोन 15 प्रतिशत की छूट के साथ 10,999 रुपए में उपलब्ध होगा।
Poco X7 Pro 5G BBD Sale Offer
Poco X7 Pro 5G सेगमेंट का मोस्ट पावरफुल फोन है जिसका एएनटीयूटीयू स्कोर 1.7 मिलियन से अधिक है, मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 अल्ट्रा चिपसेट और 6550एमएएच सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ आता है, जिसमें पावर यूजर्स के लिए 90वॉट फास्ट चार्जर भी है। इस स्मार्टफोन की कीमत 27,999 रुपए है और इसे 29 प्रतिशत की छूट के साथ 19,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Poco F7 5G पर मिलेगी धांसू डील
बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए डिजाइन किया गया, Poco F7 5G स्मार्टफोन जिसमें 7550mAh की बड़ी बैटरी और अत्याधुनिक स्नैपड्रैगन 8एस जेनरेशन 4 प्रोसेसर के साथ फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलता है। पोको का यह स्मार्टफोन मनोरंजन और अन्य सभी क्षेत्रों में बेहतरीन मल्टीटास्किंग, तेज ऐप लॉन्च और बेहद स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। 31,999 रुपए की कीमत वाला यह स्मार्टफोन 9 प्रतिशत की छूट के साथ 28,999 रुपए में उपलब्ध होगा।
इन स्मार्टफोन्स पर भी मिलेगी तगड़ी छूट
अन्य मॉडलों में Poco C71 एयरटेल शामिल है, जो 6,499 रुपए की मूल कीमत से 14 प्रतिशत की छूट पर 5,599 रुपए में उपलब्ध होगा। Poco C71 Phone 3 प्रतिशत की छूट पर 6,299 रुपए में (मूल कीमत 6,499 रुपए); Poco C75 फोन 13 प्रतिशत की छूट के साथ 7,399 रुपए में उपलब्ध होगा, जिसकी मूल कीमत 8,499 रुपए है।
10,499 रुपए कीमत वाला Poco M7 5G Airte 24 प्रतिशत की छूट के साथ 7,999 रुपए में उपलब्ध है, 14,999 रुपए वाला पोको एम7 प्रो 5जी 23 प्रतिशत छूट के साथ 11,499 रुपए और POCO एक्स 7 5जी 34 प्रतिशत की छूट के साथ 14,499 रुपए में उपलब्ध होगा, जिसकी मूल कीमत 21,999 रुपए है।
बैंक ऑफर्स में होगी भारी-भरकम बचत
यूजर्स एचडीएफसी, एक्सिस और आईसीआईसीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ 2,000 रुपए तक के बैंक ऑफर के साथ भारी छूट और अतिरिक्त बचत भी प्राप्त कर सकते हैं।(इनपुट- आईएएनएस)
