200MP Camera Smartphone: साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने अपने अल्ट्रा स्मार्टफोन से 200MP कैमरे की शुरुआत की थी। इसके बाद कई सारी कंपनियों इस ट्रेंड को फॉलो किया। अब बहुत जल्द मार्केट में एक नया फोन 200MP कैमरे के साथ एंट्री कर सकता है। यह स्मार्टफोन चीन की दिग्गज कंपनी ओप्पो की तरफ से पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन आने वाले दिनों में सैमसंग की टेंशन बढ़ा सकता है। आइए आपको इस स्मार्टफोन की डिटेल जानकारी देते हैं।
नए स्मार्टफोन की बाजार में सीधी टक्कर सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन से होने वाली है।
ओप्पो के पास अपने स्मार्टफोन फैंस के लिए पोर्टफोलयो में एक से बढ़कर एक फोन मौजूद हैं। ओप्पो अब अपने पोर्टफोलियो में एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकता है जो कि Reno सीरीज का हिस्सा होगा। इस स्मार्टफोन का नाम Reno 15 Pro हो सकता है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आ सकता है।
Reno 15 Pro में मिलेगा धांसू कैमरा
Reno 15 Pro फोटोग्राफी डिपॉर्टमेंट में एक बड़ा धमाका कर सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के अतिरिक्त एक पेरिस्कोप कैमरा भी होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी हो सकता है। यह स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद Oppo Reno 14 Pro का सक्सेसर होगा।
Reno 15 Pro के संभावित फीचर्स
फिलहाल Oppo Reno 15 Pro की लॉन्चिंग को लेकर कोई फिक्स जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स के मुताबिक इस साल के अंत तक यह बाजार में दस्तक दे सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का डाइमेनसिटी सीरीज 8 का प्रोसेसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है।
Reno 15 Pro में कंपनी 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले दे सकती है जिससे आपको एंटरटेनमेंट में शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हो सकता है। लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में कंपनी अपने फैंस को एआई फीचर्स का भी सपोर्ट दे सकती है।
