Oppo K13x 5G India Launch: ओप्पो जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K13x 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज के जरिए इसकी घोषणा की। यह फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Oppo K13x 5G
यह नया फोन पिछले साल आए Oppo K12x 5G का अगला वर्जन होगा। अफवाहों के मुताबिक, इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
फोन में मजबूत डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है। यह AI कैमरा फीचर्स और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। यह भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में पेश किया जाएगा। Oppo K13x 5G की बिक्री Flipkart पर होगी। इसके साथ-साथ Oppo की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी होने की संभावना है।
Oppo K13x 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 8MP फ्रंट कैमरा और 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले, और पहले की तरह IP54 रेटिंग (पानी और धूल से बचाव) होने की उम्मीद है।
Oppo K12x 5G (पिछला मॉडल) के फीचर्स
- कीमत: ₹12,999 (6GB + 128GB वेरिएंट)
- 6.67-इंच HD+ LCD डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट)
- MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
- 32MP + 2MP डुअल रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा
- IP54 रेटिंग, 6000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग
- नया K13x इससे और बेहतर फीचर्स के साथ आ सकता है।
