टेक एंड गैजेट्स

iPhone Price Drop: आईफोन 16 प्लस पर 11900 रु से ज्यादा की छूट! जानिए ऑफर का पूरा फायदा कैसे उठाएं

Apple iPhone 16 Plus price drop: Apple iPhone 16 Plus पर Vijay Sales वेबसाइट पर ₹11,900 से ज्यादा की छूट मिल रही है। फोन की कीमत ₹89,900 से घटकर ₹81,990 हो गई है, साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। iPhone 16 Plus में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले, A18 चिप, 48MP + 12MP डुअल रियर कैमरा और 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट है। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।

Image

iPhone खरीदने का सुनहरा मौका?

Apple iPhone 16 Plus price drop: अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं तो यह एक शानदार मौका हो सकता है। Vijay Sales की आधिकारिक वेबसाइट पर Apple iPhone 16 Plus पर बड़ी छूट दी जा रही है। इस ऑफर के तहत फोन पर ₹11,900 से ज्यादा की कुल छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है। Apple iPhone 16 Plus की भारत में लॉन्चिंग कीमत ₹89,900 थी। लेकिन फिलहाल यह Vijay Sales की वेबसाइट पर ₹81,990 में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि ग्राहक को सीधे ₹7,910 की छूट मिल रही है।

बैंक ऑफर से मिलेगा और फायदा

इसके अलावा अगर आप ICICI Bank, HDFC Bank, AXIS Bank या KOTAK Bank के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको अतिरिक्त ₹4,000 की छूट भी मिलेगी। यानी कुल छूट ₹11,910 तक पहुंच सकती है।

iPhone 16 Plus के दमदार फीचर्स

  • 6.7 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले
  • Apple का नवीनतम A18 चिपसेट
  • 48MP का मुख्य रियर कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा
  • 12MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा
  • IP68 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट
  • 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक

ऑफर सीमित समय के लिए

iPhone पर इतनी बड़ी छूट कम ही देखने को मिलती है। यह डील सीमित समय के लिए है, इसलिए अगर आप iPhone 16 Plus लेने की सोच रहे हैं, तो जल्दी करें, वरना कीमत फिर से बढ़ सकती है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article