कंप्यूटर चलाने के लिए इंसानों की नहीं पड़ेगी जरूरत, OpenAI ने लॉन्च कर दिया GPT-5.4 मॉडल

ओपनएआई ने अपने इस मॉडल को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह कई सारे प्रोफेशनल काम को भी आसानी से कर सकेगा। इसकी मदद से प्रजेंटेशन, स्प्रेडशीट्स और डॉक्यूमेंट को बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है।

ChatGPT लाने के बाद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई लगातार एक के बाद एक नए धमाके कर रहे हैं। कंपनी जहां एक तरफ ChatGPT को नए नए फीचर्स से अपग्रेड कर रही है वहीं दूसरी तरफ एआई टूल्स के नए नए मॉडल्स को भी पेश कर रही है। ओपनएआई ने एक ऐसा मॉडल पेश किया है जिसकी मदद से बिना इंसानों के कंप्यूटर चल सकेंगे। कंपनी यह नया मॉडल GPT-5.4 है।

OpenAI

ओपनएआई ने नए मॉडल में की सारे एडवांस फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।

ओपनएआई ने अपने इस मॉडल को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह कई सारे प्रोफेशनल काम को भी आसानी से कर सकेगा। इसकी मदद से प्रजेंटेशन, स्प्रेडशीट्स और डॉक्यूमेंट को बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। इस मॉडल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह इन सब कामों को बिना किसी इंसानी मदद के कर सकेगा।

End of Feed