OnePlus Nord सीरीज में लॉन्च होने जा रहे हैं दो तगड़े स्मार्टफोन्स, 8000mAh तक की मिलेगी बड़ी बैटरी

OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन्स में आपको हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और साथ में आपको दमदार बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

भारतीय फैंस के लिए वनप्लस की तरफ से बड़ा ऐलान कर दिया गया है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी अपने करोड़ों भारतीय फैंस के लिए दो नए स्मार्टफोन्स लाने जा रही है। वनप्लस के दोनों अपकमिंग स्मार्टंफोन Nord Series का हिस्सा होंगे। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी फैंस के लिए Nord 6 सीरीज में OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite को लॉन्च करेगी। बस कुछ दिनों का और इंतजार और जल्द ही आपको यह दोनों स्मार्टफोन्स बाजार में देखने को मिलेंगे।

OnePlus Nord CE6

वनप्लस भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आपको बता दें कि OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite को भारतीय बाजार में 7 मई को लॉन्च करने वाली है। अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन्स की कई सारी डिटेल्स शेयर कर दी हैं। आइए आपको इन दोनों स्मार्टफोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

End of Feed