OnePlus 13s India Launch: वनप्लस 5 जून को अपना कॉन्पैक्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। लेकिन इस फोन के साथ कंपनी अपने प्रतिष्ठित अलर्ट स्लाइडर का सपोर्ट नहीं देगी। इसकी जगह कंपनी "प्लस की" को शामिल कर सकती है, जिसे कंपनी अपनी अगली नंबर सीरीज में ला रही है। इसके अलावा इस फोन को एआई फीचर्स से भी लैस किया जाएगा।
नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस होगा Oneplus 13s
भारत में 5 जून को लॉन्च होने वाला है और कंपनी ने मंगलवार को अपने डिवाइस के लिए अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सूट वनप्लस AI को पेश किया। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने नए प्लस की की कार्यक्षमताओं का भी खुलासा किया, जिसे आगामी वनप्लस 13s पर शुरू करने की पुष्टि की गई है।
वनप्लस 13s 'एआई प्लस माइंड' फीचर को सपोर्ट करने वाला पहला हैंडसेट
गैलेक्सी एआई या ऐप्पल इंटेलिजेंस की तरह, नई वनप्लस एआई ब्रांडिंग कंपनी के डिवाइस पर मौजूद सभी एआई फीचर्स के लिए एक व्यापक शब्द है। विशेष रूप से, कंज्यूमर टेक ब्रांड ने ऑक्सीजनओएस 15 अपडेट के रोलआउट के साथ अपने डिवाइस में एआई फीचर्स देना शुरू किया।
वनप्लस एआई के हिस्से के रूप में जारी किया जाने वाला पहला नया फीचर एआई प्लस माइंड है। कंपनी इसे एक कैटलॉग टूल के रूप में बताया है, यहां यूजर्स किसी भी ऑन-स्क्रीन जानकारी को स्क्रीनशॉट के रूप में जल्दी सेव कर सकते हैं। विशेष रूप से, एआई प्लस माइंड फीचर सबसे पहले वनप्लस 13एस पर शुरू होगा , और बाद में इसे ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट के माध्यम से पूरे वनप्लस 13 लाइनअप में विस्तारित किया जाएगा।
क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स
AI घोषणाओं के अलावा, वनप्लस ने आखिरकार प्लस की के बारे में भी विस्तार से बताया है। कस्टमाइजेबल हार्डवेयर बटन, जो अलर्ट स्लाइडर की जगह लेता है, को साउंड प्रोफाइल स्विच करने, कैमरा लॉन्च करने या रिकॉर्डिंग शुरू करने जैसी कामों के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। इसके अलावा, बटन नए AI प्लस माइंड फीचर के साथ-साथ मौजूदा AI ट्रांसलेशन फीचर को भी एक्टिवेट करेगा।
