टेक एंड गैजेट्स

भारत में इस दिन दस्तक देगा OnePlus 12, कीमत से लेकर कैमरा सेटअप तक जानें सबकुछ

OnePlus 12: फोन को क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में 24 जीबी तक LPDDR5X रैम और 1 टीबी तक UFS 4 इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मिलेगा।

Image

OnePlus 12

Photo : Twitter

वनप्लस ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 सीरीज की लॉन्च तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी वनप्लस 12, जिसे 5 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया गया था को 23 जनवरी, 2024 को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। वनप्लस लॉन्च इवेंट में फ्लैगशिप फोन के साथ वनप्लस 12आर को भी पेश किया जाएगा। वनप्लस 12 को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3, 5,400mAh और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

OnePlus 12 के संभावित स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 12 को पहले ही चीन में पेश कर दिया गया है। चीनी वेरियंट के अनुसार, फोन को क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में 24 जीबी तक LPDDR5X रैम और 1 टीबी तक UFS 4 इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.82 इंच क्वाड-एचडी + एलटीपीओ ओएलईडी स्क्रीन है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की ब्राइटनेस है।

OnePlus 12: कैमरा और बैटरी

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेंसर है। इसमें 100W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी मिलेगी।

OnePlus 12: संभावित कीमत

वनप्लस 12 को चीन में 4,299 चीनी (लगभग 50,700 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। यह कीमत बेस 12GB+256GB रैम और स्टोरेज वेरियंट के लिए है। वहीं 16GB+512GB और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 4,799 चीनी युआन (लगभग 56,600 रुपये) और 5,299 चीनी युआन (लगभग 62,500 रुपये) है। 24GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत चीन में 5,799 चीनी युआन (लगभग 68,400 रुपये) है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article