Motorola भारत में लॉन्च करने जा रहा है नया धमाकेदार स्मार्टफोन, 30 जुलाई को मचेगा तहलका

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। कंपनी अगले सप्ताह भारतीय बाजार में Moto G86 Power 5G को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में आपको बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

Motorola Smartphone launch: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी पांच दिन बाद भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। मोटोरोला 30 जुलाई को भारतीय स्मार्टफोन में Moto G86 Power 5G को लॉन्च करने जा रही। यह एक पॉवर पैक स्मार्टफोन होगा जो कि बजट सेगमेंट में दस्तक देगा।

Motorola

मोटोरोला भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप कम दाम में एक पॉवरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं तो Moto G86 Power 5G आपके लिए बेस्ट रहने वाला है। मोटोरोला की तरफ से इस स्मार्टफोन का टीजर भी जारी कर दिया गया है।

End of Feed