7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च, पॉवरफुल चिपसेट के साथ मिलेगा जबरदस्त कैमरा

Motorola Edge 70 Fusion को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। इस स्मार्टफोन में आपको शानदार कैमरा सेटअप और पॉवरफुल चिपसे के साथ बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत स्मार्टफोन में आपको डिस्काउंट ऑफर भी मिलेगा।

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला की तरफ से भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च कर दिया गया है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में आपको काफी कुछ ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने इसे 7,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया है। इसके साथ ही इसमें आपको पावरफुल चिपसेट और फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी के लिए DSLR लेवल का शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है।

Motorola Edge 70 Fusion (1)

मोटोरोला के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक मल्टी टास्किंग, कैमरा सेंट्रिक और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Fusion एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें मिलने वाली कर्व्ड डिस्प्ले आपको वीडियो स्ट्रीमिंग का शानदार एक्सीपिरियंस देने वाला है।

End of Feed