32MP सेल्फी, 6720mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Motorola का नया धाकड़ फोन, कीमत सिर्फ इतनी

फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा (मैक्रो मोड के साथ) और एक 3-in-1 फ्लिकर सेंसर भी दिया गया है।

स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto G86 Power 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6,720mAh की बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट से लैस किया गया है। इसके अलावा फोन में IP68+IP69 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और 128GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Moto G86 Power 5G

Moto G86 Power 5G (Image-Motorola)

Moto G86 Power 5G भारत में लॉन्च: जानें कीमत और उपलब्धता

Moto G86 Power 5G को भारत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 17,999 की कीमत पर पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 6 अगस्त से Motorola India की वेबसाइट और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे कॉस्मिक स्काई, गोल्डन साइप्रस और स्पेलबाउंड जैसे आकर्षक रंग विकल्पों में खरीद सकेंगे।

End of Feed