टेक एंड गैजेट्स

लावा का सस्ता फोन हुआ लॉन्च, दमदार बैटरी से है लैस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 12, 2023, 01:05 PM IST

Lava Blaze 2 launched: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने भारत में लावा ब्लेज़ 2 लॉन्च किया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ IPS LCD डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर यूनिसोक T616 चिपसेट पर चलता है, जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Image

Lava Blaze 2 launched:18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लावा ब्लेज़ 2 में पंच-होल कटआउट डिस्प्ले
  • दो साल का मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट

Lava Blaze 2 launched: लावा ने आज भारत में लावा ब्लेज 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी मुख्य खूबियों में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले शामिल है, जो एचडी+ रेजोल्यूशन वाली मूवी का आनंद देता है। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिलती है और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लावा ब्लेज 2 की कीमत कीमत 8,999 रुपये

लावा ब्लेज 2 को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। हैंडसेट अतिरिक्त 5 जीबी वर्चुअल रैम भी प्रदान करता है। भारत में इसकी कीमत 8,999 रुपये है। रंगों की बात करें तो यह ग्लास ब्लू, ग्लास ब्लू और ग्लास ऑरेंज कलर वेरिएंट में आता है। स्मार्टफोन भारत में 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

लावा ब्लेज़ 2 में पंच-होल कटआउट डिस्प्ले

लावा ब्लेज 2 में 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो एचडी+ रेजोल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर एक पंच-होल कटआउट है जिसमें फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर यूनिसोक T616 चिपसेट पर चलता है। यह 6GB रैम, 5GB के वर्चुअल रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज प्रदान करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर चलता है।

दो साल का मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट

कंपनी का दावा है कि यह दो साल के सिक्यॉरिटी अपडेट और Android 13 अपडेट देगी। फोटोग्राफी के लिए, लावा ब्लेज़ 2 एक डुअल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 2MP सेंसर के साथ 13MP का प्राइमरी सेंसर शामिल है। कैमरा एआई, प्रो, पोर्ट्रेट, ब्यूटी, स्लो मोशन, ऑडियो नोट, टाइमलैप्स, फिल्टर, एचडीआर और पैनोरमा जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, स्मार्टफोन में आगे की तरफ 8MP का कैमरा दिया गया है।

साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा

हैंडसेट 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जिंग के लिए 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। लावा ब्लेज़ 2 में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और यह फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article