टेक एंड गैजेट्स

JioStar plans Packs list: मर्जर के बाद अंबानी लाए धमाकेदार ऑफर्स, सिर्फ 15 रुपए में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल मजा

JioStar plans Packs list: रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी दोनों के मर्जर के साथ ही JioStar.com को एक आधिकारिक वेबसाइट के तौर पर लॉन्च किया है। वेबसाइट के बारे में बहुत सी अटकलों के बाद कंपनी ने विभिन्न भाषाओं के लिए योजनाओं की भी घोषणा की है, जिनकी शुरुआती कीमत ₹15 प्रति माह है।

Image

जियो स्टार प्लान।

Photo : Twitter

JioStar plans Packs list: रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने आखिरकार अपने मीडिया कारोबार का बहुत लंबे समय से चल रहे विलय के इंतजार खत्म करते हुए पूरा कर लिया है। इसके साथ ही स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दोनों कंपनियों के बीच नए जॉइंट वेंचर (जेवी) के रूप में उभरा है। नीता अंबानी को पोस्ट-मनी आधार पर 8.5 बिलियन डॉलर मूल्य के जेवी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

JioStar New Plan Details

वेबसाइट के बारे में बहुत सी अटकलों के बाद, कंपनी ने jiostar.com को अपने डिजिटल कंटेंट के लिए नया हब घोषित किया है। कंपनी ने विभिन्न भाषाओं के लिए योजनाओं की भी घोषणा की है, जिनकी शुरुआती कीमत ₹15 प्रति माह है। वर्तमान में कंपनी ने स्टैंडर्ड डेफिनिशन और हाई डेफिनिशन में कई प्लान पेश किए हैं, आने वाले दिनों में और प्लान जोड़े जाने की उम्मीद है।

जियोस्टार स्टैंडर्ड डेफिनेशन पैक

स्टार वैल्यू पैक हिंदी – ₹59 प्रति माह

स्टार प्रीमियम पैक हिंदी – ₹105 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक मराठी हिंदी – ₹67 प्रति माह

स्टार प्रीमियम पैक मराठी हिंदी – ₹110 प्रति माह

स्टार वैल्यू बंगाली हिंदी – ₹65 प्रति माह

स्टार प्रीमियम पैक बंगाली हिंदी – ₹110 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक ओडिया हिंदी मिनी – ₹15 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक ओडिया हिंदी – ₹65 प्रति माह

स्टार प्रीमियम पैक ओडिया हिंदी – ₹105 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक मलयालम – ₹57 प्रति माह

स्टार प्रीमियम पैक मलयालम – ₹105 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक तमिल मलयालम – ₹63 प्रति माह

स्टार प्रीमियम पैक तमिल मलयालम – ₹105 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक कन्नड़ मलयालम मिनी – ₹45 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक कन्नड़ हिंदी मिनी – ₹45 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक कन्नड़ हिंदी – ₹67 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक हिंदी कन्नड़ – ₹67 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक तेलुगु हिंदी – ₹81 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक हिंदी तेलुगु – ₹81 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक तेलुगु हिंदी मिनी – ₹70 प्रति माह

डिज़्नी किड्स पैक – ₹15 प्रति माह

डिज्नी हंगामा किड्स पैक – ₹15 प्रति माह

जियोस्टार हाई-डेफिनिशन पैक

स्टार वैल्यू पैक लाइट एचडी हिंदी – ₹88 प्रति माह

स्टार प्रीमियम पैक लाइट एचडी – ₹125 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक मराठी लाइट हिंदी HD – ₹99 प्रति माह

स्टार प्रीमियम पैक मराठी हिंदी HD – ₹145 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक बंगाली लाइट हिंदी HD – ₹99 प्रति माह

स्टार प्रीमियम पैक बंगाली लाइट हिंदी HD – ₹145 प्रति माह

स्टार वैल्यू पैक ओडिया लाइट हिंदी एचडी – ₹99 प्रति माह

स्टार प्रीमियम पैक ओडिया लाइट हिंदी एचडी – ₹135 प्रति माह

डिज़्नी किड्स पैक एचडी – ₹18 प्रति माह

डिज्नी हंगामा किड्स पैक एचडी – ₹18 प्रति माह

इसके अलावा, यूजर्स के पास अला-कार्टे प्लान (Ala-carte plans) का विकल्प भी है, जिसमें वे अपनी पसंद के चैनल चुन सकते हैं और केवल उनके लिए पेमेंट कर सकते हैं, जैसा कि अधिकांश डिश ऑपरेटर पहले से ही प्रदान कर रहे हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article