टेक एंड गैजेट्स

जियो और एयरटेल की बल्ले-बल्ले, नवंबर में यूजर्स की संख्या में इजाफा, वोडा-आइडिया को नुकसान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 27, 2023, 11:15 PM IST

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने नवंबर में शुद्ध रूप से 14.26 लाख ग्राहक जोड़कर बाजार में अपनी बढ़त मजबूत की। इस दौरान एयरटेल ने 10.56 लाख ग्राहक जोड़े। जबकि वोडाफोन आइडिया ने 18.27 लाख ग्राहक खो दिए।

Image

जियो और एयरटेल के यूजर्स में बढ़ोतरी

Photo : BCCL

नई दिल्ली : दूरसंचार परिचालकों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या नवंबर में संयुक्त रूप से 25 लाख बढ़ी। दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान परेशानी से जूझ रही वोडाफोन आइडिया को 18.3 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ।

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने नवंबर में शुद्ध रूप से 14.26 लाख ग्राहक जोड़कर बाजार में अपनी बढ़त मजबूत की। इस दौरान एयरटेल ने 10.56 लाख ग्राहक जोड़े। जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या नवंबर 2022 के अंत में 42.28 करोड़ थी। इससे पिछले महीने यह आंकड़ा 42.13 करोड़ था। नवंबर में भारती एयरटेल के ग्राहक बढ़कर 36.60 करोड़ तक पहुंचा गए।

इसके विपरीत नकदी संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया ने समीक्षाधीन माह में 18.27 लाख ग्राहक खो दिए। कंपनी के ग्राहक नवंबर में घटकर 24.37 करोड़ रह गए। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2022 के अंत में कुल ब्रॉडबैंड ग्राहक 0.47 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर के साथ बढ़कर 82.53 करोड़ हो गए।

शीर्ष पांच सेवा प्रदाताओं के पास नवंबर 2022 के अंत में 98 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी थी। इनमें रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल शामिल हैं। नवंबर 2022 के अंत में कुल वायरलेस ग्राहक घटकर 1,14.30 करोड़ रह गए, जो अक्टूबर 2022 के अंत में 1,14.36 करोड़ थे।

End of Article