सितंबर 2026 तक के लिए रिचार्ज से मिलेगी फुर्सत, Jio ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की करा दी मौज
रिलायसं जियो देश की नबंर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास अपने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। जियो की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान्स हैं जिन्होंने 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स की मौज करा दी है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Sep 30 2025, 21:36 IST
Image Credit : Digit01 / 08
रिलायंस जियो भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पोर्टफोलियो में अपने ग्राहकों के लिए सस्ते से लेकर महंगे और लंबी वैलिडिटी वाले कई सारे प्लान्स मौजूद है।
Image Credit : Digit02 / 08
जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स जमकर पसंद किए जा रहे हैं। टेलीकॉम यूजर्स को बार-बार रिचार्ज न करना पड़े इसके लिए जियो ने लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है।
Image Credit : Digit03 / 08
जियो ने अपने पोर्टफोलियो में अब 56 दिन, 70 दिन, 72 दिन, 84 दिन, 200 दिन, 336 दिन तक चलने वाले सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स शामिल किए हैं। अगर आप एक बार में ही कई दिनों के लिए रिचार्ज प्लान चाहते हैं तो इन प्लान्स की तरफ जा सकते हैं।
Image Credit : Digit04 / 08
जियो की लिस्ट में एक ऐसा धमाकेदार रिचार्ज प्लान भी है जिससे आप एक साल के लिए रिचार्ज के झंझट से बच सकते हैं। मतलब अगर आप आज रिचार्ज प्लान लेते हैं तो 2026 सितंबर तक के लिए आपको मोबाइल रिचार्ज की टेंशन से फुर्सत मिल जाएगी।
Image Credit : Digit05 / 08
जियो के पास अपने 50 करोड़ ग्राहकों के लिए पोर्टफोलियो में दो एनुअल रिचार्ज प्लान है। इनकी कीमत क्रमश: 3599 रुपये और 3999 रुपये है। कंपनी दोनों ही रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को पूरे 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
Image Credit : Digit06 / 08
जियो का 3500 रुपये वाला 365 दिन के लिए एक सबसे किफायती रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को एक साल की लंबी वैलिडीटी के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर कर रही है। आप इस रिचार्ज प्लान के साथ 365 दिन तक सभी मोबाइल नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर पाएंगे। इसी के साथ आपको सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit07 / 08
Jio के इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको पूरे साल के लिए कुल 912GB से ज्यादा डेटा दिया जा रहा है। अगर आपको अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत है तो यह प्लान आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस 365 दिन वाले प्रीपेड प्लान में आप डेली 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
Image Credit : Digit08 / 08
जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को इस प्लान में कई सारे एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। इस प्लान के साथ आपको जियो होम का कनेक्शन लेने पर दो महीने के लिए फ्री ट्रायल ऑफर मिलेगा। इसके साथ ही जियो हाटस्टार का फ्री सबस्क्रिप्शन 3 महीने के लिए दिया जा रहा है। कंपनी इस प्लान में यूजर्स को 1 महीने के लिए जियो सावन प्रो का फ्री एक्सेस भी दे रही है।