चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपनी मिड-रेंज नियो सीरीज के तहत भारत में एक और गेमिंग-केंद्रित iQOO Neo 10 लॉन्च किया है। नया फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाला देश का पहला फोन बन गया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mm स्क्वायर वेपर कूलिंग चैम्बर मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
iQOO Neo 10 Price: कितनी है कीमत
iQOO Neo 10 की कीमत 8GB रैम/128GB स्टोरेज के लिए 31,999 रुपये, 8GB रैम/256GB स्टोरेज ऑप्शन के लिए 33,999 रुपये, 12GB रैम/256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 35,999 रुपये और टॉप एंड 16GB रैम/512GB मॉडल के लिए 40,999 रुपये है। फोन इन्फर्नो रेड और टाइटेनियम क्रोम कलर में आता है। इसे 3 जून से Amazon और iQOO India ई-स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा।
iQOO Neo 10 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iQOO Neo 10 में 6.78 इंच 1.5K (1,260×2,800) AMOLED स्क्रीन है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 5,500 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस लेवल और 4,320Hz PWM डिमिंग रेट है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिप और एक डेडिकेटेड Q1 गेमिंग चिपसेट है।
यह 16GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन Android 15 आधारित FuntouchOS 15 के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से, फोन 16 5G बैंड के साथ-साथ IR ब्लास्टर, NFC, ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 7 को सपोर्ट करता है।
दमदार है कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो नियो 10 में OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा भी है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। फोन में 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
