iPhone 18 Pro मॉडल में दिखेंगे ये पांच बड़े बदलाव, नहीं मिलेगा यह पॉपुलर फीचर

iPhone 18 Pro सीरीज के रियर कैमरा सेटअप में भी बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें वेरिएबल अपर्चर सिस्टम दिया जा सकता है। इससे कैमरा लेंस में आने वाली रोशनी को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी, नेचुरल डेप्थ इफेक्ट और मुश्किल लाइटिंग कंडीशन में बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं।

एपल की iPhone 17 Pro सीरीज को आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन दुनिया की नजरें अब अगली पीढ़ी यानी iPhone 18 Pro पर टिक गई हैं। शुरुआती लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल 2026 में अपने Pro मॉडल्स में कई बड़े डिजाइन और हार्डवेयर बदलाव कर सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स के मुताबिक यह अपग्रेड्स बीते कई सालों में सबसे बड़े हो सकते हैं। iPhone 18 Pro सीरीज के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।

iPhone 18 Pro Leaks
iPhone 18 Pro Leaks

अंडर-स्क्रीन Face ID और क्लीन डिस्प्ले

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ा बदलाव अंडर-स्क्रीन Face ID हो सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, एपल Face ID के कई कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकता है। इससे फ्रंट पर दिखने वाला कटआउट काफी छोटा हो जाएगा और स्क्रीन ज्यादा साफ-सुथरी नजर आएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सेल्फी कैमरा पूरी तरह गायब नहीं होगा, बल्कि एक छोटे से होल के रूप में ऊपर की तरफ (संभवतः लेफ्ट साइड) नजर आ सकता है जैसा कि आमतौर पर एंड्रॉयड फोन में पंचहोल के रूप में देखने को मिल है।

End of Feed