Apple ने 9 सितंबर 2025 को iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी। इस नई आईफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। यदि आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, आपके लिए गुड न्यूज है। अब आप iPhone 17 सीरीज को डायरेक्ट एप्पल स्टोर, ऑनलाइन मार्केट या फिर अपने नजदीकी स्मार्टफोन शोरूम से खरीद सकते हैं। Apple ने आज यानी 19 जुलाई से iPhone 17 Series को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। आइए आपको नए iPhone की कीमत, बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट ईएमआई के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
भारत में आज से बिकने लगा है आईफोन-17। तस्वीर-ANI
सबसे पहले, आपको यह जानना जरूरी है कि आप iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max कहां से खरीद सकते हैं। 19 सितंबर से आप इन्हें Apple के ऑफिशियल स्टोर्स से खरीद पाएंगे, इसके साथ ही सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, अमेजन, फ्लिपकार्ट और विजय सेल्स जैसी ई-कॉमर्स साइट्स से भी आप नए iPhone खरीद सकते हैं।
Apple स्टोर्स के बाहर लगीं फैंस की लंबी कतारें
हर बार की तरह इस बार भी नया आईफोन लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गई कुछ लोग तो गुरुवार देर रात से ही साकेत मॉल के बाहर आईफोन खरीदने के लिए मॉल के बाहर लाइन लगाकर बैठ गए और वहीं पर रात गुजारी इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लगातार भारत में एप्पल ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है।
दिल्ली के सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल स्थित एप्पल ऑफिशल स्टोर में आईफोन खरीदने के लिए लंबी कतारों में लगे लोगों ने कहा कि हमें तो सिर्फ भगवा कलर चाहिए इस बार भगवा कलर की खास डिमांड आईफोन 17 सीरीज में देखी जा रही है लोग दूर-दूर से आईफोन 17 सीरीज के द्वारा लांच किए गए भगवा कलर को खरीदने के लिए पहली सेल में लंबी कतारों में लगते हुए नजर ।
iPhone 17 Series पर ऑफर्स
जहां तक ऑफर्स की बात है, कंपनी 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प दे रही है। बैंक ऑफर्स के तहत, अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 5000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है, जिसमें आप अपने पुराने स्मार्टफोन को देकर 64,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।
iPhone 17 सीरीज की भारतीय बाजार में कीमत
iPhone 17 सीरीज के 256GB वेरिएंट को आप 82,900 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे। अगर आप 512GB वाले वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको 1,02,900 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप iPhone Air को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए 1,19,900 रुपये खर्च करने होंगे। iPhone Air के 512GB वेरिएंट को 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट को 1,59,900 रुपये में खरीद सकेंगे।
iPhone 17 Pro का 256GB वेरिएंट खरीदने के लिए आपको 1,34,900 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप इस आईफोन को 512GB वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 1,54,900 रुपये खर्च करने होंगे।
Pro Series की कीमत
अगर आप iPhone 17 Pro खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि 1TB वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 1,74,900 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप iPhone 17 Pro Max को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसका बेस वेरिएंट जो कि 256GB स्टोरेज के साथ आता है उसकी कीमत 1,49,900 रुपये है। इसका 512GB स्टोरेज वाला मॉडल 1,69,900 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसका 1TB वाला वेरिएंट 1,89,900 रुपये और 2TB स्टोरेज वाला मॉडल आपको 2,29,900 रुपये में खरीदने को मिलेगा।
