iPhone 17 Series Launch: एप्पल आईफोन फैन्स के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अब नई आईफोन सीरीज लॉन्च होने में 2 महीने से भी कम का समय बचा है। टेक जायंट इस साल सितंबर 2025 में अपनी नई iPhone 17 Series को लॉन्च करने वाला है। इस साल आईफोन 17 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। आइए जानते हैं इस अपकमिंग iPhone 17 सीरीज से जुड़ी सबसे अहम बातें।
Apple iPhone 17 सीरीज को सितंबर 2025 में लॉन्च कर सकता है। इसके कुछ हफ्तों बाद भारत में प्री-ऑर्डर और बिक्री शुरू होने की संभावना है।
लाइनअप में बड़ा बदलाव
Apple इस बार अपने पुराने फॉर्मूले से हटकर लाइनअप में बदलाव कर रहा है। iPhone 17 Plus को हटाकर एक नया मॉडल iPhone 17 Air लाया जा सकता है, जो एक अल्ट्रा-स्लिम और लाइटवेट डिजाइन में आएगा। इससे यूजर्स को एक प्रीमियम लेकिन हल्का अनुभव मिलेगा।
डिजाइन और कलर ऑप्शन में नए बदलाव
iPhone 17 और 17 Air के लिए नए कलर ऑप्शन बैंगनी और हरा लीक हुए हैं, जिसमें बैंगनी को सिग्नेचर कलर माना जा रहा है। वहीं iPhone 17 Pro वेरिएंट में स्काई ब्लू फिनिश की टेस्टिंग चल रही है। प्रो मॉडल्स में हल्के एल्यूमीनियम फ्रेम और रियर पर एल्यूमीनियम-ग्लास हाइब्रिड डिजाइन हो सकता है।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए नया कूलिंग सिस्टम
iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडल्स में वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम आने की उम्मीद है। यह टेक्नोलॉजी डिवाइस को ओवरहीट होने से बचाएगी और A19 Pro चिप के साथ मिलकर हाई-परफॉर्मेंस टास्क को और स्मूद बनाएगी। इससे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग जैसे हैवी यूज को भी बेहतर ढंग से हैंडल किया जा सकेगा।
iPhone 17 सीरीज की संभावित कीमतें
- iPhone 17: ₹79,999 से शुरू
- iPhone 17 Air: ₹89,999 से शुरू
- iPhone17 Pro: ₹1,39,900 से शुरू
- iPhone 17 Pro Max: ₹1,64,900 से शुरू
- बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग और कंपोनेंट लागतों के कारण कीमतों में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
लॉन्च टाइमलाइन और उपलब्धता
Apple iPhone 17 सीरीज को सितंबर 2025 में लॉन्च कर सकता है। इसके कुछ हफ्तों बाद भारत में प्री-ऑर्डर और बिक्री शुरू होने की संभावना है।
