iPhone 16, iPhone 16 Plus Colour Options: ऐप्पल अपने नए लाइनअप Apple iPhone 16 को इस साल के अंत कर लॉन्च कर सकता है। नए आईफोन मॉडल में कई बदलाव देखते मिल सकते हैं। टेक दिग्गज बेस वेरियंट में बटन से लेकर कलर ऑप्शन तक में बदलाव करने वाला है। अब एक टिपस्टर का दावा है कि Apple इस साल अपने अगले iPhone मॉडल को दो नए कलर ऑप्शन में पेश करेगा।
iPhone 16, iPhone 16 Plus Colour Options
सात कलर ऑप्शन में आएंगे iPhone 16 और iPhone 16 Plus
एप्पल अपने iPhone 16 और iPhone 16 Plus मॉडल को दो नए कलर के साथ कुछ सात कलर ऑप्शन में पेश कर सकता है। पहले की एक रिपोर्ट में सुझाव दिया गया था कि iPhone 16 Pro मॉडल iPhone 15 Pro मॉडल के मुकाबले दो मौजूदा रंगों को नए रंगों से बदला जा सकता है। यानी आईफोन 16 प्रो के साथ दो नए कलर मिलने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: खतरे में 92 देशों के iPhone यूजर्स, एप्पल ने 'Mercenary Spyware' के लिए जारी किया अलर्ट
इन कलर में आएगा आईफोन 16
चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफार्म Weibo पर एक टिपस्टर ने आईफोन 16 के सातों कलर को लेकर जानकारी दी है। फिक्स्ड फोकस डिजिटल ने अपनी पोस्ट में कहा कि, आगामी आईफोन 16 प्लस और आईफोन 16 काले, नीले, हरे, गुलाबी, बैंगनी, सफेद और पीले रंगों में उपलब्ध होंगे । इस लाइन अप में बैंगनी और सफेद विकल्प नए जोड़े गए हैं, जबकि अन्य मानक iPhone 15 मॉडल के समान होंगे।
iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max
इस साल की शुरुआत में दावा किया गया था कि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को भी नए ग्रे और गोल्ड फिनिश कलर में पेश किया जाएगा। इन नए कलर को पुराने iPhone 15 Pro के कलर से बदला जाएगा। इस साल के iPhone 16 Pro मॉडल नए डेजर्ट टाइटेनियम और टाइटेनियम ग्रे कलरवेज में आ सकते हैं।
