टेक एंड गैजेट्स

Trinidad & Tobago: त्रिनिदाद और टोबैगो में चलेगा भारत के UPI जैसा इंस्टैंट पेमेंट प्लेटफॉर्म, NPCI करेगा डेवलप

Digital Payment In Trinidad & Tobago: एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि यह सहयोग बहुत अहम है, जिससे त्रिनिदाद और टोबैगो विश्व स्तर पर लोकप्रिय यूपीआई को अपनाने वाला पहला कैरेबियाई देश बन गया है।

Image

त्रिनिदाद और टोबैगो में डिजिटल भुगतान

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • त्रिनिदाद और टोबैगो में आएगा UPI जैसा प्लेटफॉर्म
  • NPCI करेगा डेवलप
    इंस्टैंट होगी पेमेंट
  • इंस्टैंट होगी पेमेंट

Digital Payment In Trinidad & Tobago: एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जैसा ही इंस्टैंट पेमेंट प्लेटफॉर्म डेवलप करने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय (एमडीटी) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि यह सहयोग बहुत अहम है, जिससे त्रिनिदाद और टोबैगो विश्व स्तर पर लोकप्रिय यूपीआई को अपनाने वाला पहला कैरेबियाई देश बन गया है।

ये भी पढ़ें -

दोनों देशों के बीच बनेगा मजबूत रिश्ता

बयान के मुताबिक यह कदम दोनों देशों के बीच मजबूत, दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों पर आधारित है। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य त्रिनिदाद और टोबैगो को व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) और व्यक्ति-से-व्यापारी (पी2एम) लेनदेन के लिए एक विश्वसनीय और तत्काल भुगतान मंच स्थापित करने में मदद करना है।

त्रिनिदाद और टोबैगो को क्या होगा फायदा

इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और वित्तीय समावेश को बढ़ाने में मदद मिलेगी। भारत के यूपीआई से प्रौद्योगिकी और अनुभवों का लाभ उठाकर त्रिनिदाद और टोबैगो इस साझेदारी के जरिए अपने वित्तीय परिवेश को आधुनिक बनाना चाहते हैं।

तेजी से बढ़ा यूपीआई का दायरा

यूपीआई भारत के फाइनेंशियल माहौल में एक परिवर्तनकारी ऑप्शन के रूप में उभरा है, जिस पर अगस्त 2024 में लगभग 15 अरब लेनदेन दर्ज की गई हैं, जिनकी अनुमानित वैल्यू 245 बिलियन डॉलर (20504 करोड़ रु) है।

विदेशी केंद्रीय बैंकों और सरकारों के साथ रणनीतिक सहयोग के जरिए एनआईपीएल दुनिया भर में भारत के डिजिटल पब्लिक गुड्स को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article