भारत अब रुकने वाला नहीं, LPG और नल से जल ने बदल दी गांव-गांव की तस्वीर: IT मंत्री अश्विनी वैष्णव

Times Now Summit 2024: आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में कहा कि आखिरी 10 साल में देश की तस्वीर बदल गई है। गांव-गांव तक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले बड़े शहरों के बड़े-बड़े घरों में गैस का चूल्हा होता था लेकिन आज पीएम मोदी ने घर-घर में गैस चूल्हा दिया है।

Times Now Summit 2024: आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम अनस्टॉपेबल हैं। भारत में तेजी से रेलवे ट्रैक का नेटवर्क बढ़ रहा है। एप्पल भारत में 1 लाख से अधिक लोगों को जॉब दे रहा है और देश में आईफोन भी बना रहा है। अब देश में तेजी से बदलाव हो रहा है। हमारे पास सेमीकंडक्टर चिप की चार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। इस हिसाब से मैं कह सकता हूं कि हम अनस्टॉपेबल हैं। केन्द्रीय रेल एवं आईटी मंत्री वैष्णव ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में यह बात कही।

it minister ashwini vaishnaw

it minister ashwini vaishnaw

LPG और नल से जल ने बदल दी तस्वीर

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में कहा कि पिछले 10 साल में देश की तस्वीर बदल गई है। गांव-गांव तक विकास पहुंचा है। उन्होंने मध्यप्रदेश का भी उदाहरण दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले बड़े शहरों के बड़े-बड़े घरों में गैस का चूल्हा होता था, लेकिन आज पीएम मोदी ने घर-घर में गैस चूल्हा दिया है। वैष्णव ने नल से जल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमने गांव के घर-घर में नल से पानी पहुंचाया है।

End of Feed