टेक एंड गैजेट्स

इन्वर्टर बैटरी की लाइफ कैसे बढ़ाएं? आसान टिप्स गर्मी में बढ़ा देंगे घंटो का बैकअप

लोग इन्वर्टर की देखभाल में काफी लापरवाही बरतते हैं जिसकी वजह से उसकी परफॉर्मेंस और बैकअप भी धीरे-धीरे कम हो जाता है। अगर आप सही से इन्वर्टर को मेंटेन करते हैं तो आप बैटरी की लाइफ काफी बढ़ा सकते हैं।

Image

कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके इन्वर्टर बैटरी की लाइफ और बैकअप को बढ़ाया जा सकता है।

Inverter Battery Ki Life Kaise Badhaye: आज के समय में इन्वर्टर हर एक घर की बेसिक जरूरत बन चुका है। यह वहां पर सबसे अधिक उपयोगी होता है जहां पर बिजली की कटौती अधिक होती है। अगर आप भी घर में इन्वर्टर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती अधिक होती है जिससे इन्वर्टर बैटरी पर भी दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में इन्वर्टर बैटरी की देखभाल करना बेहद जरूरी है।

कई बार देखा जाता है कि लोग इन्वर्टर की देखभाल में काफी लापरवाही बरतते हैं जिसकी वजह से उसकी परफॉर्मेंस तेजी से डाउन होने लगती है और बैकअप भी धीरे-धीरे कम हो जाता है। अगर आप सही तरीके से इन्वर्टर को मेंटेन करते हैं तो आप बैटरी की लाइफ काफी बढ़ा सकते हैं। आइए आपको इसके कुछ आसान तरीके बताते हैं।

सही जगह पर रखें इन्वर्टर

इन्वर्टर की बैटरी की बैटरी की परफॉर्मेंस उसकी जगह पर भी निर्भर करती है। बैटरी को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए। बैटरी चार्जिंग के दौरान गर्म होती है और अगर उसके आसपास हवा का सही प्रवाह नहीं होगा तो ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है। सीधे धूप वाले स्थान या बंद कमरे में रखने से बैटरी की क्षमता तेजी से घटती है।

समय-समय पर पानी चेक करना जरूरी

लीड-एसिड और ट्यूबलर बैटरियों में डिस्टिल्ड वॉटर का सही स्तर बनाए रखना बेहद जरूरी है। आमतौर पर हर 30 से 45 दिन में पानी चेक करना चाहिए, जबकि गर्मियों में यह जांच और जल्दी करनी पड़ सकती है। पानी कम होने पर बैटरी प्लेट्स सूखने लगती हैं, जिससे बैटरी की परफॉर्मेंस घटती है। इन्वर्टर की बैटरी में नल या बारिश का पानी डालने से बचना चाहिए।

ओवरलोडिंग से बचाएं बैटरी

इन्वर्टर पर जरूरत से ज्यादा उपकरण चलाने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। AC, हीटर, आयरन या भारी मोटर वाले उपकरण बैटरी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। बिजली जाने पर केवल जरूरी उपकरण जैसे पंखा, LED लाइट और Wi-Fi जैसी चीजें ही चलाना बेहतर माना जाता है। इससे बैटरी बैकअप भी बढ़ता है और उसकी उम्र भी लंबी होती है।

बैटरी टर्मिनल की सफाई करें

बैटरी के टर्मिनल पर जंग या सफेद-हरे रंग की परत जमने लगती है, जिससे करंट फ्लो प्रभावित होता है। इससे चार्जिंग धीमी हो सकती है और बैकअप कम हो जाता है। विशेषज्ञ महीने-दो महीने में टर्मिनल साफ करने की सलाह देते हैं। बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण से सफाई करने के बाद हल्की पेट्रोलियम जेली लगाने से जंग बनने की संभावना कम हो जाती है।

बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज न होने दें

बार-बार बैटरी को पूरी तरह खाली करना उसकी लाइफ घटा सकता है। इसे “डीप डिस्चार्ज” कहा जाता है। बैटरी को पूरी तरह खत्म होने से पहले चार्ज कर देना बेहतर होता है। लगातार डीप डिस्चार्ज से बैटरी प्लेट्स कमजोर पड़ने लगती हैं और बैकअप तेजी से गिरता है।

एनर्जी एफिशिएंट प्रोडक्ट अपनाएं

LED बल्ब, BLDC पंखे और कम बिजली खपत वाले उपकरण इन्वर्टर बैटरी पर कम लोड डालते हैं। इससे बैकअप समय बढ़ता है और बैटरी पर दबाव कम पड़ता है। कई विशेषज्ञ मानते हैं कि पुराने CFL या अधिक बिजली खाने वाले उपकरणों की तुलना में LED आधारित डिवाइस बैटरी की लाइफ बढ़ाने में मदद करते हैं।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article