टेक एंड गैजेट्स

HMD Vibe2 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 6000mAh की बड़ी बैटरी

HMD Vibe2 5G में आपको कम कीमत में दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। आपको इस स्मार्टफोन में 128GB तक की स्टोरेज और 6000mAh तक की बड़ी बैटरी देखने को मिल जाती है।

Image

एचएमडी के इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

इस साल अभी तक कई सारे स्मार्टफोन्स भारतीय बाजार में दस्तक दिए हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज कंपनी एचएमडी की तरफ से भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन HMD Vibe2 लॉन्च किया गया है जो कि एक 5G स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी के साथ दूसरे कई दमदार ऑफर्स दिए हैं।

अगर आप डेली रूटीन लाइफ और डे-टू-डे कॉलिंग के लिए एक सस्ता किफायती स्मार्टफोन चाहते हैं तो HMD Vibe2 5G की तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इसमें मिलने वाले वेरिएंट्स, फीचर्स और प्राइसिंग की जानकारी देते हैं।

HMD Vibe2 5G की कीमत

एचएमडी की तरफ से HMD Vibe2 5G को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में आपको 4GB+64GB स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसका दूसरा वेरिएंट 4GB+128GB स्टोरेज के आता है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। स्मार्टफोन में आपको Nordic Blue, Cosmic Lavender और Peach Pink कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाजार में इस स्मार्टफोन की बिक्री 26 मई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

HMD Vibe2 5G के स्पेसिफिकेशन्स

HMD Vibe2 5G में 6.745 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले में आपको 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया है। एचएमडी का यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर सपोर्ट करता है।

HMD Vibe2 5G में आपको 4GB रैम के साथ 64GB और 128GB तक की स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए कंपनी ने 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article