टेक एंड गैजेट्स

अब AI की मदद से फोन में बना सकेंगे वॉलपेपर, इस फोन में आया अपडेट

Google Pixel 8a Gets AI Wallpaper Generator: गूगल अपने लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टफोन के लिए पहला सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रहा है। लगभग 190MB का अपडेट कुछ अपग्रेड के साथ आता है, जिसमें मई 2024 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और गूगल का AI-संचालित वॉलपेपर जनरेटर शामिल है।

Image

Google Pixel 8a

Google Pixel 8a Gets AI Wallpaper Generator: गूगल ने अपने पिक्सल फोन 8ए (Google Pixel 8a) को एआई वॉलपेपर जनरेटर से लैस कर दिया है। इस फोन की मदद से अब आप अपनी पसंद का वॉलपेपर क्रिएट कर सकेंगे। बता दें कि इस फोन को हाल ही में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया है। फोन एआई-समर्थित फीचर के साथ आता है। इसमें फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं।

Google Pixel 8a का नया अपडेट

गूगल अपने लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टफोन के लिए पहला सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रहा है। लगभग 190MB का अपडेट कुछ अपग्रेड के साथ आता है, जिसमें मई 2024 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और गूगल का AI-संचालित वॉलपेपर जनरेटर शामिल है। इस अपडेट के साथ इनके अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में आयोजित वार्षिक डेवलपर्स समिट (Google I/O) में जेमिनी 1.5 प्रो के अपडेट सहित कई अन्य एआई-आधारित फीचर्स का खुलासा किया है।

AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए थे Pixel 8 और 8 Pro

जेनरेटिव AI फीचर पहले Pixel 8 और 8 Pro हैंडसेट के लिए एक्सक्लूसिव थे। अब यह टूल यूजर्स द्वारा स्पेसिफिक कीवर्ड और थीम द्वारा प्रेरित यूनिक वॉलपेपर बनाने में मदद करता है। इस फीचर का एक कस्टमाइज वर्जन सैमसंग की फ्लैगशिप गैलेक्सी S24 सीरीज में भी मिलता है।

हाल ही में लॉन्च हुआ है Google Pixel 8a

गूगल पिक्सल 8A को गूगल ने हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन में Tensor G3 चिपसेट, 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,492mAh की बैटरी, और 64 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलता है। इसमें 6.1 इंच 120Hz फुल HD+ OLED स्क्रीन मिलती है। इस फोन की शुरुआती कीमत 52,999 रुपये है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article