Google Messages Edit Feature: यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स हैं तो आपके लिए खुशखबर है। गूगल अपने मैसेजिंग सर्विस के लिए एडिट मैसेज की सुविधा रोलआउट कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स गूगल मैसेज में मैसेज भेजने के बाद भी इसे बदल सकेंगे। आरसीएस-पावर्ड मैसेजिंग ऐप में 2023 से इस फीचर पर काम शुरू किया गया था। अब इस फीचर को बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है।
Google Messages Edit Feature
गूगल मैसेज एडिट फीचर
फोन एरेना की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर गूगल मैसेज (Google Messages) ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में देखा गया है। इस वर्जन के साथ गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) बीटा प्रोग्राम में रजिस्टर्ड यूजर्स इस फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। नए फीचर में यूजर्स को अब मैसेज भेजे जाने के बाद एडिट करने का विकल्प दिखाई देगा। हालांकि, फिलहाल यह फीचर तभी काम करेगा जब मैसेज पाने वाला भी ऐप के उसी बीटा वर्जन पर हो। गूगल मैसेज एडिट फीचर जल्दी ही आने वाले हफ्तों में ग्लोबली रोल आउट किया जा सकता है।
कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल?
यदि कोई यूजर्स समान बीटा वर्जन पर नहीं है, तो मैसेज में बदलाव रिसीवर को दिखाई नहीं देंगे। यानी फिलहाल दोनों साइड के बीटा यूजर्स की इस फीचर का फायदा ले सकेंगे। टिपस्टर AssembleDebug ने भी X (पहले ट्विटर) पर इस सुविधा की पुष्टि की है। टिपस्टर ने कहा कि यूजर्स को मैसेज भेजने के बाद 15 मिनट तक मैसेज को एडिट करने की सुविधा मिलेगी। जबकि व्हाट्सएप की एडिट टाइम लिमिट के अनुरूप, फरवरी में टिपस्टर ने दावा किया था कि यह टाइम लिमिट 30 मिनट हो सकती है।
