Google के Deep Think का रोलआउट हुआ शुरू, चुटकियों में मिलेंगे कठिन सवाल के जवाब

टेक जायंट गूगल ने Gemini ऐप में नया AI टूल Deep Think शुरू कर दिया है. अब इसकी मदद से आप कठिन सवालों के जवाब कुछ ही सेकेंड्स में पा सकेंगे। आइए आपको इस नए एआई टूल के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Google Gemini Deep Think: गूगल अपने करोड़ों ग्राहकों को कई तरह की सर्विस ऑफर करता है। कंपनी ने अपने एआई टूल Gemini को लगातार अपडेट कर रहा है। Gemini को लॉन्च करने के बाद ही कंपनी इस पर नए-नए फीचर्स जोड़ रही है ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके और साथ ही नया एक्सपीरियंस भी मिल सके। अब गूगल की तरफ से Gemini ऐप पर एक नया फीचर जोड़ दिया गया है जो कि deep Think है। कंपनी ने इसको रोलआउट करना भी शुरू कर दिया है।

Gemini

गूगल के एआई टूल को मिला नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप Google Gemini ऐप इस्तेमाल करते हैं और इसके अल्ट्रा सब्क्राइबर हैं तो आप भी Deep Think इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने अभी इसका सपोर्ट सिर्फ अल्ट्रा यूजर्स को ही दिया है। नए अपडेट के बाद अब Gemini पहले से कहीं ज्यादा फास्ट और स्मार्ट बन चुका है। इसकी मदद से अब आपको मुश्किल सवालों के जवाब तलाशने में भी मदद मिलने वाली है।

End of Feed