AI को लेकर Google CEO सुंदर पिचाई की बड़ी चेतावनी, यूजर्स से कहा- 'भूलकर भी न करें ये गलती'

Google CEO ने कहा, "हम इस बात पर गर्व करते हैं कि हम यथासंभव सटीक जानकारी देने की कोशिश करते हैं, लेकिन वर्तमान अत्याधुनिक एआई प्रौद्योगिकी में कुछ खामियां हो सकती हैं।" उन्होंने कहा कि एआई निवेश में तेजी एक असाधारण क्षण थी, लेकिन वर्तमान एआई उछाल में कुछ कम तार्किकता दिखती है।

गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कृत्रिम मेधा (एआई) के इस्तेमाल से मिली हर जानकारी पर आंख मूंदकर भरोसा करने को लेकर लोगों को आगाह किया है। साथ ही पिचाई ने कंपनियों को भी चेतावनी दी कि एआई निवेश का बुलबुला फटने पर कोई भी इससे अछूता नहीं रहेगा।

Google CEO

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर यूजर्स को दी चेतावनी।

बीबीसी के साथ साक्षात्कार में गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के भारतीय-अमेरिकी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पिचाई ने बताया कि एआई मॉडल त्रुटियों से ग्रस्त हैं और उपयोगकर्ताओं को इनके परिणामों की तुलना अन्य स्रोतों से करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप रचनात्मक काम करना चाहते हैं, तो एआई उपकरण मददगार हो सकते हैं, लेकिन लोगों को इन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करना सीखना होगा और हर बात पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए।

End of Feed