Google Android 16: गूगल ने एंड्रॉयड 16 का रोलआउट शुरू कर दिया है, जो अब तक का सबसे जल्दी लॉन्च होने वाला एंड्रॉयड वर्जन है। शुरुआत में यह अपडेट Pixel 6 और उससे नए डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड 16 में बेहतर नोटिफिकेशन, रियल-टाइम अपडेट, सुरक्षा फीचर्स और टैबलेट व फोल्डेबल्स के लिए खास टूल्स शामिल हैं।
गूगल ने एंड्रॉयड 16 का रोलआउट शुरू कर दिया है
एंड्रॉयड 16 की टॉप-5 फीचर्स
- रियल-टाइम लाइव अपडेट्स: ऐप खोले बिना राइड और फूड डिलीवरी जैसी जानकारी नोटिफिकेशन में दिखेगी।
- स्मार्ट नोटिफिकेशन ग्रुपिंग: एक ही ऐप से आने वाले मैसेज एक साथ दिखेंगे।
- बेहतर सुरक्षा: नया Advanced Protection सिस्टम फिशिंग, स्कैम कॉल्स और खतरनाक ऐप्स से सुरक्षा देगा।
- हियरिंग एड सपोर्ट: यूजर्स कॉल के दौरान अपने हियरिंग एड की बजाय फोन का माइक्रोफोन इस्तेमाल कर सकेंगे।
- टैबलेट/फोल्डेबल फीचर्स: मल्टी-ऐप विंडोज, कस्टम कीबोर्ड शॉर्टकट्स और एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट।
कैसे करें अपडेट
Pixel यूजर्स अपने डिवाइस में सेटिंग्स, सिस्टम और सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर OTA अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपको अब तक अपडेट नहीं मिला है तो कुछ दिन बाद फिर से चेक कर सकते हैं।
किन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट
- Pixel 6, 6 Pro, Pixel 6a
- Pixel 7, 7 Pro, Pixel 7a
- Pixel 8, 8 Pro, Pixel 8a
- Pixel 9, 9 Pro, 9 Pro XL, 9 Pro Fold, Pixel 9a
- Pixel Fold
- Google Pixel Tablet
