टेक एंड गैजेट्स

Unity Layoffs: गेमिंग कंपनी यूनिटी ने 1,800 कर्मचारियों की नौकरी से निकाला

Unity Layoffs: इससे पहले भी यूनिटी ने 265 कर्मचारियों की छंटनी की थी। वीडियो गेम उद्योग ने 2023 में कई दौर की छंटनी देखी, जिससे वैश्विक स्तर पर कम से कम 9,000 कर्मचारी प्रभावित हुए।

Image

Unity Layoffs

Photo : iStock

Unity Layoffs: गेमिंग कंपनी यूनिटी ने अपने 25 फीसदी कार्यबल (लगभग 1,800 कर्मचारियों) को निकालने की घोषणा की है। यूनिटी गेम डेवलपमेंट कंपनी ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) को एक फाइलिंग में कहा कि वह अपने मौजूदा कार्यबल में लगभग 25 प्रतिशत कमी करते हुए लगभग 1,800 कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। बता दें कि इससे पहले भी यूनिटी ने 265 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

पुनर्गठन छंटनी का कारण

कंपनी ने कहा कि ताजा छंटनी के पीछे का कारण अपने मुख्य व्यवसाय का पुनर्गठन और पुन: ध्यान केंद्रित करना है। साथ ही खुद को दीर्घकालिक और लाभदायक विकास के लिए तैयार करना है। इस समय यूनिटी इस कटौती के संबंध में लागत और शुल्क का उचित अनुमान नहीं लगा सकती है, कंपनी को उम्मीद है कि 2024 की पहली तिमाही में काफी खर्च आएगा।

कंपनी ने बताया कि शुल्क मुख्य रूप से कर्मचारी सेवेर्नसे पेमेंट और कर्मचारी बेनिफिट्स से संबंधित होंगे। यूनिटी ने पिछले महीनों में कई दौर की छंटनी की है, जिसमें सबसे हालिया छंटनी ने पिछले साल नवंबर में 265 कर्मचारियों को प्रभावित किया था।

गेमिंग इंडस्ट्री में गईं 9,000 नौकरियां

वीडियो गेम उद्योग ने 2023 में कई दौर की छंटनी देखी, जिससे वैश्विक स्तर पर कम से कम 9,000 कर्मचारी प्रभावित हुए। सितंबर में फोर्टनाइट गेम डेवलपर एपिक गेम्स ने अपने 16 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की, जिससे लगभग 870 लोग प्रभावित हुए।

असैसिन्स क्रीड और फार क्राई जैसी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी प्रकाशित करने वाली फ्रांसीसी वीडियो गेम कंपनी यूबीसॉफ्ट ने नवंबर में लगभग 124 कर्मचारियों को निकाल दिया।

ईए ने भी की छंटनी

एम्ब्रेसर ग्रुप ने गेमिंग स्टूडियो, मीडिया कंपनियों और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के आईपी अधिकारों की कई खरीद के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। ईए ने अपने 6 प्रतिशत कार्यबल या लगभग 780 लोगों को नौकरी से निकाल दिया।

TNN Tech Desk
TNN टेक डेस्क author

देश-दुनिया में टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर खबर हम आपको यहां देते हैं। स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स और बाकी तमाम जानकारी हम आपको लगातार देंगे।

और पढ़ें
End of Article