टेक एंड गैजेट्स

एलन मस्क ने कहा, “Instagram लड़कियों के लिए है”, सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा

मस्क के इस बयान के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोग इसे सिर्फ मजाक और “ट्रोलिंग” बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे महिलाओं और LGBTQ+ समुदाय के प्रति असंवेदनशील टिप्पणी मान रहे हैं।

Image

एलन मस्क ने कहा, “Instagram लड़कियों के लिए है”, सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा

एलन मस्क एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। मस्क ने कहा कि “Instagram लड़कियों के लिए है”, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

वायरल थ्रेड पर किया कमेंटएलन मस्क ने कहा, “Instagram लड़कियों के लिए है”, सोशल मीडिया पर हुआ हंगामा

पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वायरल थ्रेड में लोगों की ऑनलाइन आदतों और “जीवन के अलग-अलग फेज” पर मजाकिया चर्चा हो रही थी। पोस्ट में थर्स्ट ट्रैप फोटो, लगातार स्टोरी डालना, खाने और घर में बनी चीजों की तस्वीरें शेयर करने जैसी आदतों का जिक्र था। इसी चर्चा में शामिल होते हुए मस्क ने छोटा लेकिन वायरल कमेंट किया, “Instagram is for girls.”

दूसरे बयान ने बढ़ाया विवाद

मस्क का यह बयान पहले ही चर्चा में था, लेकिन उन्होंने इसके बाद एक और टिप्पणी कर विवाद को और बढ़ा दिया। उन्होंने लिखा, “कभी-कभी बड़े पुरुष मुझे अपना Instagram प्रोफाइल भेजते हैं और मैं सोचता हूं कि क्या आप ट्रांजिशन कर रहे हैं?” इस बयान को कई लोगों ने महिलाओं और जेंडर ट्रांजिशन समुदाय के प्रति अपमानजनक बताया।

पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान

यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क पर महिलाओं या जेंडर से जुड़े मुद्दों पर विवादित राय रखने के आरोप लगे हों। मस्क कई बार “जेंडर ट्रांजिशन” की आलोचना कर चुके हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में अक्सर यह देखने को मिलता है कि वे कुछ तरह के कंटेंट को “गॉसिप” या “गैर-गंभीर” मानते हैं, खासकर वह कंटेंट जो इंस्टाग्राम पर ज्यादा लोकप्रिय है।

X को बढ़ावा देने की कोशिश?

विशेषज्ञों का मानना है कि मस्क के इन बयानों के पीछे एक और मकसद भी हो सकता है। वह अक्सर अपने प्लेटफॉर्म X को बढ़ावा देने के लिए दूसरे सोशल मीडिया एप्स पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने यह भी दावा किया था कि “सिर्फ X ही ओपन प्लेटफॉर्म है, बाकी सोशल मीडिया कंपनियां बंद दरवाजों के पीछे रिजल्ट्स को कंट्रोल करती हैं।”

मेटा प्लेटफॉर्म्स पर भी साध चुके हैं निशाना

Meta और उसके CEO मार्क जुकरबर्ग के साथ एलन मस्क के रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं। इससे पहले भी मस्क WhatsApp पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले पोस्ट किया था, “WhatsApp पर भरोसा नहीं किया जा सकता।” साथ ही उन्होंने लोगों को ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के लिए X इस्तेमाल करने की सलाह भी दी थी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article