टेक एंड गैजेट्स

X Updates: लाइव कंटेंट को लेकर एक्स पर होने वाले हैं बड़े बदलाव, एलन मस्क ने की घोषणा

Elon Musk's X To Launch New Features: मस्क के एक अन्य फॉलोवर ने सुझाव दिया कि यूजर्स के साथ ग्रुप में लाइव करना काफी अच्छा होगा। इससे आसानी से डिबेट या पैनल डिस्कशन आयोजित किया जा सकता है, जैसा स्ट्रीमयार्ड और अन्य टूल्स पर होता है। कंपनी ने कहा कि सुपर चैट भी जल्द ही लाइव कंटेंट में आने वाली है।

Image

Elon Musk.

Elon Musk's X To Launch New Features: टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने गुरुवार को कहा कि एक्स (पहले ट्विटर) पर लाइव कंटेंट की पहुंच बढ़ाने और आकर्षक बनाने के लिए जल्द ही नए फीचर्स को लॉन्च किया जाएगा। एक्स (X) के सिक्योरिटी इंजीनियर नाथन मैकग्राडी ने लोगों से पूछा कि लाइव के समय उनके प्लेटफार्म पर सबसे खराब चीज क्या है? इसे लेकर एक यूजर्स ने जवाब में लिखा कि 'खोजने में मुश्किल होना।'

प्राथमिकता पर होगा काम-मस्क

एक अन्य एक्स यूजर्स ने लिखा कि एल्गोरिदम लाइव को आगे नहीं बढ़ाता है और यहां पर लाइव करने के लिए कोई स्पेशल बटन भी नहीं है। यूजर्स ने आगे लिखा, "आपका लाइव कितना अच्छा प्रदर्शन करेगा, ये केवल आपकी पोस्ट के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।" आगे पोस्ट किया, "लाइव को खोजने का कोई सही तरीका भी प्लेटफॉर्म पर नहीं है।" मस्क की ओर से इसे लेकर जवाब दिया गया, "इन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाना चाहिए।"

आ रहे हैं लाइव के लिए फीचर्स- मस्क

मस्क के एक अन्य फॉलोवर ने सुझाव दिया कि यूजर्स के साथ ग्रुप में लाइव करना काफी अच्छा होगा। इससे आसानी से डिबेट या पैनल डिस्कशन आयोजित किया जा सकता है, जैसा स्ट्रीमयार्ड और अन्य टूल्स पर होता है। कंपनी ने कहा कि सुपर चैट भी जल्द ही लाइव कंटेंट में आने वाली है।

वहीं, कुछ यूजर्स ने लाइव पूरा होने के बाद आने वाले लाइव बटन को हटाने को लेकर एक्स से सवाल पूछे। यूजर्स ने कहा, "वह काफी मूल्यवान टूल था। 'रिप्ले' का बटन ज्यादा अच्छा अनुभव नहीं देता है।" पिछले हफ्ते मस्क ने ऐलान किया था कि यूजर्स एक्स पर अब आसानी से मूवी, टीवी सीरीज और पॉडकास्ट पोस्ट कर सकते हैं।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article