iPhone यूजर्स के लिए Elon Musk ला रहे हैं नया मैसेजिंग ऐप, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

एलन मस्क का X Chat माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X के अंदर मौजूद मैसेजिंग सिस्टम का एक अलग वर्जन माना जा रहा है। कंपनी अभी तक ग्राहकों को X App के अंदर डायरेक्ट मैसेज का फीचर मिलता था लेकिन अब कंपनी इसे अलग ऐप के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है।

एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च कर सकते हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी इस समय एक नया मैसेजिंग ऐप टेस्ट कर रही है जिसका नाम X Chat है। फिलहाल इस ऐप को टेस्ट फ्लाइट के जरिए iPhone यूजर्स को बीटा टेस्टिंग के जरिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने अभी इसे छोटे से ग्रुप में लिमिटेड लोगों के साथ शेयर किया है ताकि फीडबैक मिल सके।

Musk

मस्क जल्द लॉन्च कर सकते हैं नया मैसेजिंग ऐप। (फोटो क्रेडिट-Digit)

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने फिलहाल X Chat की टेस्टिंग के लिए इसे 1000 लोगों के साथ शेयर किया है। बीटा स्लाट फुल होने के बाद कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि जल्द ही इसे 5000 यूजर्स तक बढ़ाया जा सकेगा। यह ऐप करोड़ों यूजर्स को मैसेजिंग का एक नया अनुभव होगा।

End of Feed