टेक एंड गैजेट्स

नरेंद्र मोदी को एलन मस्क ने ट्विटर पर किया फॉलो, यूजर्स ने निकाला Tesla कनेक्शन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 10, 2023, 04:24 PM IST

Elon Musk Starts Following PM Modi: ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है।

Image

Elon Musk Starts Following PM Modi: अरबपति कारोबारी मस्क दुनिया के कुछ ही राजनेताओं को फॉलो करते हैं।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी करते हैं फॉलो
  • ट्विटर अकाउंट 'Elon Alerts' ने सबसे पहले दी ये जानकारी

Elon Musk Starts Following PM Modi: ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। अरबपति कारोबारी मस्क दुनिया के कुछ ही राजनेताओं को फॉलो करते हैं। इसमें कुल 175 ट्विटर अकाउंट को ही वो फॉलो करते हैं। जिसमें ट्विटर और उनकी दूसरी कंपनियों के कुछ अकाउंट शामिल हैं।

कुछ खास लोगों को फॉलो करते हैं एलन मस्क

इसके अलावा वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला, एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को फॉलो करते हैं। एलन मस्क के ट्विटर अकाउंट पर होने वाली एक्टिविटी को ट्रैक करने वाले ट्विटर अकाउंट 'Elon Alerts' ने सबसे पहले यह जानकारी शेयर की है।

जल्द टेस्ला की भारत में होगी एंट्री- यूजर्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने मस्क के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करने पर अपना रिएक्शन दिया है। ट्विटर यूजर्स ने यह दावा किया है कि मस्क द्वारा पीएम मोदी को फॉलो करना, इस बात का संकेत है कि अब जल्द टेस्ला (Tesla) की भारत में एंट्री होगी। मस्क द्वारा पीएम को ट्विटर पर फॉलो किए जाने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द टेस्ला की भारत में एंट्री हो सकती है।

पिछले साल 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का किया था अधिग्रहण

बता दें कि एलन मस्क को कुल 134 मिलियन लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। अरबपति मस्क ने अक्टूबर 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। उन्होंने कंपनी के कई सीनियर कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। हाल ही में मस्क ने ट्विटर के लोगो में भी बदलाव किया है और नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ते को बिठा दिया है। हालांकि, अब वापस ट्विटर बर्ड अपने लोगो के तौर पर आ गई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article