टेक एंड गैजेट्स

Diwali Confirm Train Ticket: चुटकियों में बुक होगा कंफर्म टिकट! App में बुकिंग से पहले कर लें ये सेटिंग

अगर आप दीपावली या फिर छठ के मौके पर घर जाने के लिए टिकट बुकिंग करने की तैयारी कर रहे हैं तो आप RailOne App से टिकट बुक कर सकते हैं। RailOne App में आपको IRCTC से कहीं ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं।

Image

आप शॉर्ट ट्रिक अपनाकर आसानी से ट्रेन की कंफर्म टिकट पा सकते हैं।

How to book Confirm Ticket: दिवाली और छठ पर्व के मौके पर हर साल लाखों लोग दूसरे शहरो में नौकरी पेशा करने वाले लोग घर जाते हैं। अचानक से यात्रियों की संख्या बढ़ने से कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। दिवाली और छठ आने से महीनों पहले ही ट्रेन में सीट्स बुक हो जाती है। अगर आपने घर जाने के लिए टिकट बुक नहीं कराया है तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे दिवाली में सफर करने के लिए आपको कंफर्म टिकट मिल सकता है।

आज के समय में अधिकांश लोग ऑनलाइन माध्यम के जरिए ही ट्रेन टिकट की बुकिंग करते हैं लेकिन, वेबसाइट से टिकट बुकिंग के दौरान कई बार स्लो नेटवर्क समेत दूसरी कई बड़ी समस्याएं भी सामने आती हैं। ऐसे में आप RailOne App का इस्तेमाल कर सकते हैं। IRCTC App की ही तरह RailOne App भी एक सरकारी ऐप्लिकेशन है।

अगर आप दीपावली या फिर छठ के मौके पर घर जाने के लिए टिकट बुकिंग करने की तैयारी कर रहे हैं तो आप RailOne App से टिकट बुक कर सकते हैं। RailOne App में आपको IRCTC से कहीं ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं। इस रेल ऐप से आप रिजर्व्ड टिकट की बुकिंग तो कर ही सकते हैं इसके साथ ही आप इससे अनरिजर्व्ड टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट की भी बुकिंग कर सकते हैं।

यहां से करें डाउनलोड

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आप RailOne App को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप एक iOS यूजर यानी आईफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स हैं तो आप इस ऐप्लिकेशन को Apple App Store पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप इंस्टॉल करने के बाद, आपको कुछ जरूरी परमीशन देनी होगी जैसे कि लोकेशन और नोटिफिकेशन की। RailOne App इस्तेमाल करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि इसे आप तभी इस्तेमाल कर पाएंगे जब आपके पास IRCTC अकाउंट होगा।

कंफर्म टिकट मिलने की बढ़ जाएगी संभावना

आपको बता दें कि RailOne App यूजर्स को अपनी पैसेंजर डिटेल को पहले से सेव करने की सुविधा भी देता है। मतलब आप अगर बहुत ज्यादा टिकट की बुकिंग करते हैं तो आप अपना नाम, उम्र, पता जैसी जानकारियां पहले से ही सेव करके रख सकते हैं जिससे तत्काल बुकिंग के समय आपको ये सारी जानकारी फिल नहीं करनी पड़ेंगी। ऐप ऑटोमैटिकली बुकिंग के दौरान सभी डिटेल्स फिल कर देगा। इससे तत्काल बुकिंग के दौरान कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बहुत धिक बढ़ जाती है।

ऐप में मिलेंगी कई सुविधाएं

RailOne App में आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। रेलवन ऐप में आप अनरिजर्व्ड, प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग तो कर ही सकते हैं इसके साथ ही इसमें यात्रा के दौरान खाना मंगाने या फिर किसी अन्य प्रकार की मदद का भी सपोर्ट मिलता है। आपको बता दें कि इस रेलवे ऐप में आपको सरकारी ओटीटी ऐप Waves का इंटीग्रेशन भी मिलता है जिससे आप ट्रेवलिंग के दौरान फिल्म, वेब सीरीज और लाइव टीवी चैनल्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article