1 रु. में देसी घी का ऑफर बना देगा कंगाल, फेसबुक पर दिख रहा विज्ञापन, सरकार ने किया अलर्ट

1 रुपये में 1 किलो देसी घी का विज्ञापन आजकल फेसबुक पर छाया हुआ है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस घी के चक्कर में आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

अगर सोशल मीडिया पर आपको ₹1 में प्रीमियम देसी घी या किसी महंगे प्रोडक्ट का ऑफर दिखाई दे, तो बिना जांचे-परखे उस पर क्लिक करना भारी पड़ सकता है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की पहल Cyber Dost ने लोगों को ऐसे फर्जी सोशल मीडिया विज्ञापनों से सावधान रहने की सलाह दी है। एजेंसी के अनुसार, साइबर ठग बड़े डिस्काउंट और सीमित समय के ऑफर का लालच देकर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं।

Rs 1 Desi Ghee

क्रेडिट कार्ड फ्रॉड का बढ़ सकता है खतरा/Photo-Cyber Dost

Meta प्लेटफॉर्म पर चल रहे हैं फर्जी विज्ञापन

जारी की गई चेतावनी में बताया गया है कि Meta प्लेटफॉर्म (Facebook और Instagram) पर ₹1 में प्रीमियम प्रोडक्ट बेचने का दावा करने वाले कई फर्जी विज्ञापन देखे जा रहे हैं। इन विज्ञापनों में बेहद कम कीमत और भारी छूट दिखाकर यूजर्स को वेबसाइट पर ले जाया जाता है, जहां उनसे भुगतान या कार्ड से जुड़ी जानकारी मांगी जाती है।

End of Feed