टेक एंड गैजेट्स

इस कंपनी ने कर दिया बड़ा कमाल, लॉन्च किया सबसे सस्ता AI फोन, 3000 रुपये से कम है कीमत

भारतीय बाजार में एक ऐसे फोन की एंट्री हो चुकी है जो लोगों को सबसे कम कीमत में एआई फीचर्स का एक्सपीरियंस देने वाला है। अब आपको एआई फीचर्स के लिए 20-25 हजार रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब आप 5 हजार रुपये से कम कीमत वाले फोन में भी AI फीचर्स का लुत्फ उठा सकेंगे।

Image

भारतीय बाजार में आया सबसे सस्ता एआई फोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Cheapest AI Phone: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हर एक सेक्टर में तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर स्मार्टफोन मेकर कंपनी तक अपने फैंस और यूजर्स को AI फीचर्स उपल्बध करा रही हैं। इस बीच भारतीय बाजार में अब एक और AI फोन की एंट्री हो चुकी है। इस एआई फोन को चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी itel की तरफ से पेश किया गया है। इसका नाम itel Super Guru 4G Max है। आइए आपको इस फोन की डिटेल जानकारी देते हैं।

itel का Super Guru 4G Max फोन मार्केट में मौजूद समय में सबसे सस्ता एआई फीचर वाला फोन है। इस फीचर फोन में कंपनी ने एआई एंटीग्रेशन के साथ कई सारे दमदार फीचर्स दिए हैं। इस फोन में 3 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। अगर आप अपने फेमली में किसी को सस्ता फीचर फोन देना चाहते हैं तो यह फोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे फोन को आप ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन किसी भी मोड से खरीद सकते हैं।

चीपेस्ट AI फोन की कीमत

अब आपको एआई फीचर्स के लिए महंगे स्मार्टफोन को खरीदने की जरूर नहीं पड़ेगी। आप Super Guru 4G Max फीचर फोन में एआई का एक्सपीरियंस ले पाएंगे। कंपनी के इस नए फीचर फोन की कीमत सिर्फ 2099 रुपये है। कंपनि अपने ग्राहकों को इस फोन पर 13 महीने की वारंटी दे रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को शुरुआती 111 दिनों के अंदर फ्री रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलती है।

एक्सपेंडेबल मेमोरी का मिलेगा ऑप्शन

Super Guru 4G Max में आपको ब्लैक, शैंपेन गोल्ड और ब्लू रंगों का ऑप्शन मिलता है। इसमें 3 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें कंपनी ने ड्यूल 4G सिम स्लॉट का ऑप्शन दिया है। इसके अलावा इसमें आपको ब्लूटूथ और रिकॉर्डिंग का फीचर भी इसमें मिलने वाला है। आइटेल ने इस फीचर फोन में 64GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। आपको इसके बैक पैनल में ग्लास दिया गया है जो फोन को प्रीमियम लुक देता है। Super Guru 4G Max को पॉवर देने के लिए इसमें 2000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article