लास वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रिक्स शो (CES 2026) में MSI ने अपनी Prestige बिजनेस लैपटॉप सीरीज के साथ-साथ Raider, Stealth और Crosshair गेमिंग लैपटॉप्स की नई रेंज पेश की है। नए Prestige लैपटॉप्स को खास तौर पर बिजनेस यूज़र्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ये लैपटॉप Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर से लैस हैं और फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, जबकि बिक्री 27 जनवरी से शुरू होगी।
CES 2026 MSI New Laptop Launched/Photo-Timesnowhind
MSI Prestige 14 और Prestige 16: नया डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ
MSI Prestige 14 और Prestige 16 को नए, स्मूद और राउंडेड एज डिजाइन के साथ पेश किया गया है। दोनों लैपटॉप्स में फुल एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है। इनमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर और Intel Arc ग्राफिक्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि 81Wh बैटरी के साथ ये लैपटॉप 1080p वीडियो प्लेबैक पर 30 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकते हैं।
बेहतर कूलिंग और हल्का वजन
इन लैपटॉप्स में वेपर चेंबर, ड्यूल फैन और Intra Flow थर्मल डिजाइन दिया गया है, जिससे परफॉर्मेंस बनी रहती है और नॉइज 30dBA से कम रहता है। Prestige 14 का वजन सिर्फ 1.32 किलोग्राम है, जो पिछले मॉडल से करीब 22 प्रतिशत हल्का बताया जा रहा है।
Prestige Flip मॉडल्स: 2-इन-1 और स्टायलस सपोर्ट
MSI Prestige 14 Flip और Prestige 16 Flip को 2-इन-1 फॉर्म फैक्टर के साथ पेश किया गया है। इनमें टच डिस्प्ले और स्टायलस सपोर्ट मिलता है। ये लैपटॉप MSI Nano Pen के साथ आते हैं, जो लैपटॉप में लगाने पर चार्ज हो जाता है। खास बात यह है कि यह पेन Microsoft के साथ मिलकर Copilot प्रेस-टू-टॉक फीचर को भी सपोर्ट करता है। इनमें 2.8K 120Hz OLED डिस्प्ले, DisplayHDR True Black 1000, Windows Hello और TPM 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
MSI Prestige 13 AI+: अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
MSI Prestige 13 AI+ का वजन सिर्फ 899 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे हल्का 13-इंच मैग्नीशियम-एल्यूमिनियम लैपटॉप है। इसमें भी Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिया गया है और यह हाई पोर्टेबिलिटी के साथ एंटरप्राइज-ग्रेड सिक्योरिटी पर फोकस करता है।
MSI Modern S सीरीज भी हुई लॉन्च
Prestige सीरीज के साथ MSI ने Modern 14S और Modern 16S लैपटॉप्स भी पेश किए। इनका डिजाइन भी पहले से ज्यादा प्रीमियम है और इनमें मेटल का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। इनमें USB-A, USB-C, HDMI, RJ-45 Ethernet और microSD कार्ड रीडर जैसे कई पोर्ट्स मिलते हैं। Modern 14S का वजन करीब 1.3 किलोग्राम है और यह काफी स्लिम प्रोफाइल के साथ आता है।
Raider 16 Max HX और Raider 16 HX: पावरफुल गेमिंग मशीन
MSI ने Raider 16 Max HX और Raider 16 HX गेमिंग लैपटॉप्स को नए चेसिस और अपग्रेडेड कूलिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया है। इनमें 2.5K 240Hz OLED डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। Raider 16 Max HX में कुल 300W तक की सिस्टम पावर दी गई है, जिसमें Nvidia GeForce RTX 5090 या RTX 5080 GPU और Intel Core Ultra 200HX प्रोसेसर शामिल हैं।
Stealth 16 AI+: अवॉर्ड जीतने वाला गेमिंग लैपटॉप
MSI Stealth 16 AI+ को CES Innovation Award 2026 मिला है। यह लैपटॉप सिर्फ 16.6mm पतला है और इसका वजन 2 किलोग्राम से कम है। इसमें 90Wh बैटरी, एल्यूमिनियम बॉडी और लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पहले के मुकाबले RTX 50 सीरीज़ GPU को ज्यादा पावर दे सकता है।
Crosshair सीरीज और Claw 8 AI+ भी अपडेट
MSI ने Crosshair 16 Max HX और Crosshair 16 HX को भी रिफ्रेश किया है, जिनमें Intel Core Ultra 200HX प्रोसेसर और RTX 50 सीरीज़ GPU दिए गए हैं। साथ ही, MSI Claw 8 AI+ Glacier Blue Edition गेमिंग हैंडहेल्ड को नए कलर फिनिश में पेश किया गया है, जिसमें पहले जैसे ही दमदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं।
