बिना खोपड़ी खोले दिमाग में लगेगी चिप, चीन कर रहा 10 मिनट में इम्प्लांट करने की तैयारी

अगर ये तकनीकें लंबे समय तक सुरक्षित और प्रभावी साबित होती हैं, तो भविष्य में ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस को लगाने के लिए पारंपरिक बड़ी सर्जरी की जरूरत कम हो सकती है। फिलहाल चीन का 10 मिनट वाला इम्प्लांट प्रोजेक्ट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयोग माना जा रहा है।

चीन ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ा प्रयोग कर रहा है। देश की एक स्टार्टअप कंपनी ऐसा ब्रेन इम्प्लांट विकसित कर रही है, जिसे खोपड़ी खोले बिना दिमाग तक पहुंचाया जा सकेगा। इस तकनीक में गर्दन की नस के जरिए डिवाइस को शरीर के अंदर पहुंचाकर दिमाग के एक खास हिस्से तक ले जाने की योजना है। कंपनी का दावा है कि इस प्रक्रिया को भविष्य में करीब 10 मिनट में पूरा किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल यह तकनीक प्रयोग के स्तर पर है और इंसानों पर इसका परीक्षण अभी शुरू नहीं हुआ है।

Brain Chip

क्या यह तकनीक पूरी तरह सुरक्षित है?Concept Image By AI

कैसे दिमाग तक पहुंचेगी चिप?

शंघाई की StairMed Technology चीन की Academy of Sciences के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर इस तकनीक पर काम कर रही है। पारंपरिक ब्रेन इम्प्लांट में डॉक्टरों को खोपड़ी खोलकर दिमाग के अंदर या उसकी सतह पर इलेक्ट्रोड लगाना पड़ता है। इसके मुकाबले नई तकनीक में गर्दन की रक्त वाहिका के जरिए डिवाइस को शरीर के अंदर पहुंचाया जाएगा।

End of Feed